मुम्बई में 84 वां अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्‍मेलन में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी होंगे शामिल

84th All India Presiding Officers Conference in Mumbai: मुम्बई में 84 वां अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्‍मेलन के हो रहे आयोजन में विधानसभा अध्‍यक्ष वासुदेव देवनानी भी शामिल होने के लिए 26 जनवरी को मुम्‍बई रवाना होंगे।

राजस्‍थान वासुदेव देवनानी मुम्‍बई जायेंगे। मुम्‍बई में 27 व 28 जनवरी को 84 वां अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्‍मेलन का आयोजन होगा।

84th-all-india-presiding-officers-conference-in-mumbai

सम्‍मेलन में भाग लेने के लिए विधानसभा अध्‍यक्ष देवनानी जयपुर से 26 जनवरी शुक्रवार को सांय रवाना होंगे।

विधानसभा अध्‍यक्ष देवनानी सम्‍मेलन में ''विधानसभा में समिति प्रणाली को अधिक उद्देश्‍यपूर्ण और प्रभावी कैसे बनाया जाये'' और ''लोकतान्त्रिक संस्‍थाओं में जन आस्‍था को मजबूत करने के लिए- संसद और राज्‍यों / केन्‍द्र शासित प्रदेशों की विधानसभाओं में अनुशासन और मर्यादा बनाये रखने की आवश्‍यकता'' विषयों पर उद्बोधन देंगे।

इस मौके पर मुम्‍बई में विधायी निकायों के सचिवों का भी 60 वां सम्‍मेलन होगा। राजस्‍थान विधानसभा के प्रमुख सचिव महावीर प्रसाद शर्मा इस सम्‍मेलन में भाग लेंगे। विधानसभा अध्‍यक्ष देवनानी के साथ शर्मा भी मुम्‍बई जायेंगे।

पीठासीन अधिकारियों के इस सम्‍मेलन में विधानसभाओं की विभिन्‍न प्रक्रियाओं से संबंधित विभिन्‍न विषयों पर सत्र आयोजित होंगे। सम्‍मेलन में विधायी विषयों पर परिचर्चा भी होगी।

विधानसभा अध्‍यक्ष वासुदेव देवनानी का मुम्बई से 28 जनवरी को जयपुर वापस आने का कार्यक्रम है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+