एक बाइक पर मजे से बैठकर जा रहे थे 7 लोग, पुलिस ने पकड़कर सिखाया सबक

Dholpur News: यातायात नियमों के मुताबिक बाइक पर अधिकतम दो लोग यात्रा कर सकते हैं। कई बार उस पर तीन-चार लोग भी बैठे नजर आते हैं, लेकिन अब राजस्थान के धौलपुर जिले का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक शख्स बाइक पर 7 लोगों के साथ यात्रा करते नजर आ रहा। हालांकि वो धौलपुर पुलिस के चंगुल से बच नहीं पाया। उसका चालान तो कटा ही, साथ ही उसको बाइक से भी हाथ धोना पड़ा।

dholpur

जानकारी के मुताबिक ये मामला बसेड़ी विधानसभा के सरमथुरा क्षेत्र का है। वहां पर पुलिस के जवान नियमित चेकिंग कर रहे थे। उस दौरान कई लोग ट्रिपलिंग करते नजर आए, लेकिन एक बाइक सवार को देखकर पुलिसवालों के होश उड़ गए। उसने अपने साथ 6 अन्य (कुल-7) लोगों को बैठा रखा था। पुलिसवालों ने तुरंत उसे रोका और उससे इसकी वजह पूछी। इस पर शख्स ने हंसते हुए जवाब दिया कि वो एक ही परिवार के हैं। जिस पर वहां मौजूद एसएसचो देवेंद्र शर्मा का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उन्होंने शख्स को जमकर फटकार लगाई। साथ ही कहा कि अगर वो बाइक पर रहम नहीं कर सकता, तो कम से कम अपने परिवार पर तो रहम करे।

पुलिस वालों ने तुरंत चालान की प्रक्रिया शुरू की और शख्स से गाड़ी के कागज मांगे, लेकिन उसके पास वो भी मौजूद नहीं थे। जिस पर तुरंत गाड़ी को जब्त कर लिया गया। साथ ही सभी को उससे उतारकर टैक्सी से आगे भेजा गया। एसएचओ के मुताबिक यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान जारी है। जिसके तहत 16 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

यूपी में भी ऐसा मामला
अभी जुलाई में यूपी के औरैया जिले से भी ऐसा मामला सामने आया था, जहां कानपुर देहात का एक युवक 6 बच्चों के साथ बाइक से जाता दिखा। युवक की पहचान मोबीन के रूप में हुई थी। पकड़े जाने पर उसने पुलिस को बताया कि वो बच्चों को आइसक्रीम खिलाने ले जा रहा था, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। बाद में उसका चालान काटा गया। साथ ही उसे जमकर फटकार भी लगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+