Bhilwara mine collapse : अवैध खदान ढहने से तीन महिलाओं समेत 7 मजदूर मलबे में दबे, देखें VIDEO
भीलवाड़ा, 11 अगस्त। राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के आसीन्द पुलिस थाना क्षेत्र में बुधवार को अवैध खदान ढहने से 3 महिलाओं समेत 7 मजदूर मलबे में दब गए। मजदूरों को निकालने के रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। आसीन्द पुलिस थाना क्षेत्र के लाछूडा गांव में नूर मोहम्मद के खेत में अवैध र्क्वाटज निकलाने की खान कथित रूप से संग्राम सिंह नाम का व्यक्ति संचालित कर रहा था।
Recommended Video

बुधवार दोपहर खुदाई के दौरान अचानक खान ढह गई, जिसमें 3 महिलाओं सहित 4 पुरुष मजदूर दब गए। खान में दबने वाले मजदूर में कन्हैया भील, प्रहलाद भाट, गणेश भील, धर्मा भाट और महिला मजदूर हिंगला भाट, मीना भील और एक अन्य मीना भील शामिल है।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मलबे में दबे मजदूरों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। हादसे के बाद से वहां जमा लोगों ने विरोध भी शुरू किया।

ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन को इस अवैध खनन के बारे में कई बार शिकायत की थी, लेकिन अधिकारियों ने इस पर ध्यान नहीं दिया और यह खान ढहने की दुर्घटना हो गई। अभी मौके पर आसीन्द के उपखण्ड अधिकारी सीएल शर्मा की अगुवाई में रेस्क्यू ऑपरेशन किया जा रहा है।
आसीन्द उपखण्ड अधिकारी सीएल शर्मा ने बताया कि हमें जैसे ही इसकी सूचना मिली हमने तुरंत श्रमिकों को बाहर निकालने के प्रयास शुरू कर दिए। मलबे में दबे श्रमिकों की संख्या 7 बतायी जा रही है।

वहीं, गांव लाछुडा के ग्रामीणों ने बताया कि जैसे ही मुझे सूचना मिली मैने प्रशासन को इससे अवगत करवाया और हमारा प्रयास है कि मलबा ज्यादा होने के कारण हम जैसे भी स्थिती हो सभी को सुरिक्षत बाहर निकालने का प्रयास कर रहे है।












Click it and Unblock the Notifications