Rajasthan News: बहू को बचाने तेंदुए से भिड़ गई 62 साल की सास, पूरे गांव में हो रहे बहादुरी के चर्चे
Saas Bahu News Rajasthan: सास-बहू के झगड़े की खबरें तो अक्सर सुनने व देखने को मिलती है, मगर यह खबर ऐसी है कि 62 साल की एक सास अपनी बहू को मौत के मुंह से निकाल लाई।
मामला राजस्थान के झुंझुनूं जिले के खेतड़ी (नया जिला नीमकाथाना) के गांव खरकड़ा में बहू को बचाने के लिए सास खूंखार तेंदुए से भिड़ गई। झाड़ियों में बैठे तेंदुए ने बहू पर अचानक हमला कर दिया था, जिसे देख सास ने सुझबूझ और हिम्मत दिखाकर बहू को बचा लिया।

मीडिया से बातचीत में वन विभाग रेंजर विजय कुमार फगेडिया ने बताया कि मंगलवार शाम साढ़े पांच बजे गांव खरकड़ा में 29 वर्षीय सुमन, उसकी सास 62 वर्षीय कमला देवी पहाड़ी क्षेत्र से बकरी चराकर घर लौट रही थी। उनके साथ दो साल का बेटा चेतन भी था।
रास्ते में झाड़ियों में लेपर्ड छुपकर बैठा हुआ था। उसने अचानक सुमन पर हमला बोल दिया, जिससे वह नीचे गिर गई। यह सब देख पीछे चल रही सास ने हिम्मत ने खोई और पत्थर उठाकर तेंदुए पर फेंकने लगी।
सुमन कहती हैं कि तेंदुए ने अचानक झप्पटा मारा। वह कुछ समझ पाती इससे पहले तो तेंदुए ने पंजों से लगातार हमला करना शुरू कर दिया। इसी दौरान सास ने न केवल शोर मचाना शुरू किया बल्कि उसे बचाने के लिए तेंदुए से भी भिड़ गई।
सास ने एक पत्थर उठाकर तेंदुए के मुंह पर मारा, जिससे वह बहू को छोड़कर वहां से भाग गए। तेंदुए के हमले में सुमन गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे अस्पताल पहुंचाया गया। उधर, सूचना पाकर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए की तलाश शुरू की।
काफी प्रयासों के बाद तेंदुए मिला, जिसे ट्रेंकुलाइज करके खेतड़ी के बांसियाल रिजर्व कंजर्वेशन क्षेत्र में लाकर छोड़ा गया।












Click it and Unblock the Notifications