Rajasthan Accident : ऑटो-बोलेरो की भिड़ंत में 6 लोगों की मौत, टक्कर के बाद 3 बार पलटा ऑटो
राजस्थान: ऑटो-बोलेरो की भिड़ंत में 6 लोगों की मौत, टक्कर के बाद 3 बार पलटा ऑटो
सिरोही। राजस्थान के सिरोही जिले में जावाल मार्ग पर शुक्रवार दोपहर दर्दनाक हादसा हुआ है, जिसमें 6 लोगों को मौत हो गई। हादसा बोलेरो कैंपर और ऑटो की आमने सामने की भिड़ंत की वजह से हुआ है। दुर्घटना की सूचना पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और हादसे की जानकारी ली। वहीं, घायलों को नजदीक के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार सिरोही से एक ऑटो जावाल की ओर जा रहा था। गोयली के पास सामने से आ रही बोलेरो कैंपर से उसकी टक्कर हो गई, जो इतनी भयंकर थी कि ऑटो ने 3 बार पलटी मारी। ऑटो में सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में 4 महिलाएं 1 किशोरी व 1 युवक शामिल है। वहीं, हादसे में ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसका राजकीय अस्पताल में उपचार जारी है।
हादसे को जानकारी मिलने पर सिरोही जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद, सीओ अंकित जैन, थानाधिकारी ओम प्रकाश विश्नोई सहित अन्य अधिकरी मौके पर पहुचे और घटना के बारे में जानकारी ली। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चलते ऑटो के सामने अचानक एक बंदर आया। उसको बचाने के चक्कर में ऑटो ने कट मारा और असंतुलित हो गया। इसी दौरान सामने से आई बोलेरो कैंपर से उसकी टक्कर हो गई।












Click it and Unblock the Notifications