Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Road Accident: राजस्थान के फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की भिड़ंत में दो मासूम सहित 6 जनों की मौत

Rajasthan Car Accident News: राजस्थान के सीकर में भीषण सड़क हादसा हो गया, ट्रक और कार की भिड़ंत में दोनों वाहनों में आग लग गई। हादसे में 6 लोगों की जिंदा जलने से मौके पर मौत हो गई दर्दनाक मौत हो गई।

फतेहपुर थाना इलाके में हुई इस घटना में बताया जा रहा है कि जिन लोगों की मौत हुई है उसमें 2 महिलाएं, 2 पुरुष और 2 बच्चे शामिल हैं। गाड़ी में आग लगने की वजह से छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

6-dead-after-being-burnt-alive-in-collision-between-car-and-truck-in-fatehpur-rajasthan

फतेहपुर थाना प्रभारी सुभाष बिजारणिया ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि ट्रक और कार में भीषण भिड़ंत हुई है। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार लोग जिंदा जल गए।

Recommended Video

    राजस्थान के फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की भिड़ंत में दो मासूम सहित 6 जनों की मौत

    कार सवार 6 लोग मेरठ के रहने वाले

    फतेहपुर सर्किल के पुलिस उपाधीक्षक रामप्रताप बिश्नोई ने बताया कि कार में सवार छह लोग सालासर बालाजी मंदिर से हिसार की ओर जा रहे थे। इसी समय फतेहपुर कोतवाली थाना क्षेत्र की आर्शीवाद पुलिया के पास कार ने ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। जिसके बाद वाहन में आग लग गई।

    कार सवार लोग उत्तर प्रदेश के मेरठ के रहने वाले थे। उन्होंने बताया कि आग लगने से कार के दरवाजे नहीं खुल पाये और कार में सवार तीन महिलाओं, दो बच्चे और दो पुरुष की झुलसकर मौत हो गई।

    कार ट्रक में जा घुसी
    पुलिस जानकारी के अनुसार सालासर की तरफ से चूरू की तरफ ट्रक जा रहा था, पुलिया के पास आशीर्वाद होटल के पास पीछे चल रही कार ट्रक में जा घुसी। इसके बाद दोनों वाहनों में आग लग गई।

    बताया जा रहा है कि ट्रक में धागे का बंडल लदा था। इस वजह से आग लगने से तुरंत ही वाहन आग का गोला बन गया। दोनों वाहनों में आग लगने से वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और जलकर खाक हो गए।

    सूचना के बाद पुलिस और दमकल मौके पर पहुंची और दमकल ने आग पर काबू पाया। थाना प्रभारी सुभाष बिजारणिया ने बताया कि कार में सवार 6 जनों की जलने से मौत हो गई। फिलहाल शिनाख्ती के प्रयास किया जा रहे हैं।

    हादसे के समय दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारे लग गई। फिलहाल रास्ता खुलवा दिया गया है और दोनों वाहनों को सड़क के किनारे कर दिया गया है। मृतकों के शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया शवों की शिनाख्ति के प्रयास किया जा रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+