राजस्‍थान: दूसरे चरण के चुनाव में 5वीं पास भी सांसद बनने की दौड़ में, 8 प्रत्‍याशी सिर्फ साक्षर

Lok Sabha Election 2024 Rajasthan: लोकसभा चुनाव 2024 में राजस्‍थान की 13 सीटों पर दूसरे चरण के मतदान का शोर थम गया है। अब प्रत्‍याशी घर-घर जाकर वोट मांगेगे। 26 अप्रैल की सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोट डाले जाएंगे।

राजस्‍थान में दूसरे चरण के मतदान वाली 13 सीटों पर यूं तो भाजपा-कांग्रेस उम्‍मीदवारों के बीच कांटे की टक्‍कर है। बाड़मेर में निर्दलीय रविंद्र सिंह भाटी ने तो दोनों ही पार्टी उम्‍मीदवारों का खेल बिगाड़ चुका है।

2nd phase of election Rajasthan

इन प्रमुख उम्‍मीदवारों के लिए अलावा ऐसे भी प्रत्‍याशी मैदान में हैं, जिनकी शिक्षा समेत अन्‍य जानकारी सुखिर्यों में है। सांसद बनने की दौड़ में शामिल उम्‍मीदवारों में आठ तो सिर्फ साक्षर हैं जबकि चार उम्‍मीदवार पांचवीं पास हैं।

प्रत्‍याशियों की शिक्षा?

साक्षर-8
पांचवीं पास-04
आठवीं पास-24
दसवीं पास-19
बारहवीं पास-20
स्‍नातक-27
प्रोफेशनल स्‍टडी-14
स्‍नातकोत्‍तर (पीजी) 31
पीएचडी 03
डिप्‍लेमाधारी 02

सबसे कम संपत्ति वाले प्रत्‍याशी

दूसरे चरण के उम्‍मीदवारों में सबसे कम संपत्ति वाले उम्‍मीदवारों में सबसे नीचे शहनाज बानो का नाम है। क्रांति दल से जोधपुर उम्‍मीदवार शहनाज बानो की कुल संपत्ति महज 2 हजार रुपए है जबकि दूसरे नंबर पर नारायण लाल जाट हैं, जो भीलवाड़ा से निर्दलीय उममीदवार हैं। इनके पास 10 हजार 500 रुपए हैं। बांसवाड़ा से निर्दलीय उम्‍मीदवार राजकुमार ने अपनी संपत्ति 11 हजार 500 रुपए बताई है।

दूसरे चरण की सीटों पर राजस्‍थान के प्रमुख उम्‍मीदवार

सीट व भाजपा-कांग्रेस उम्‍मीदवार

1. टोंक-सवाई माधोपुर में सुखबीर सिंह vs हरीश मीणा
2. अजमेर में भागीरथ चौधरी vs रामचंद्र चौधरी
3. पाली में पीपी चौधरी vs संगीता बेनीवाल
4. जोधपुर में गजेंद्र सिंह शेखावत vs करण सिंह उचियारड़ा
5. बाड़मेर-जैसलमेर में कैलाश चौधरी vs उम्‍मेदाराम बेनीवाल vs रविंद्र सिंह भाटी (IND)
6. जालौर-सिरोही में लुंबाराम चौधरी vs वैभव गहलोत
7. उदयपुर में मन्‍नालाल रावत vs ताराचंद
8. बांसवाड़ा में महेंद्रजीत सिंह मालवीय vs राजकुमार रोत (AAP)
9. चित्‍तौड़गढ़ में सीपी जोशी vs उदयलाल आंजना
10. राजसमंद में महिमा सिंह vs दामोदार गुर्जर
11. भीलवाड़ा में दामोदर अग्रवाल vs डॉ. सीपी जोशी
12. कोटा में ओम बिरला vs प्रह्लाद गुंजल
13. झालावाड़ में दुष्‍यंत सिंह vs उर्मिला जैन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+