राजस्थान की 5 वर्षीय सानिया का सोनू सूद ने मुम्बई में करवाया इलाज, दिल में था छेद

जालोर, 30 दिसम्बर। रियल लाइफ हीरो सोनू सूद राजस्थान की पांच माह की बच्ची सानिया के लिए किसी मसीहा से कम नहीं। सोनू सूद की वजह से सानिया को नया जीवन मिला है।

 Sonu Sood Foundation

दरअसल, राजस्थान के जालोर जिले के भीनमाल निवासी प्रमोद कुमार पुत्र प्रभु लाल जीनगर की बच्ची के दिल में जन्म से छेद था। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर थी। परिजन उसका इलाज करवाने में समर्थ थे। कहीं और से आर्थिक मदद नहीं मिलने पर परिजनों ने ट्वीट के जरिए सोनू सूद को अपनी परेशानी बताई। इसके बाद मुम्बई से सोनू सूद फाउंडेशन की टीम जालोर पहुंची और बच्ची को इलाज के लिए मुंबई ले जाया गया। 25 दिन से एक दम स्वस्थ होकर अब घर पहुंच गई।

सोनू सूद फाउंडेशन के प्रभारी हितेश जैन ने बताया कि जालोर जिले की सानिया सांस की नली दबी हुई थी। उसके दिल में भी छेद था। इसके बाद परिजन कमलेश कुमार जीनगर ने नरेश खिलेरी नामक युवक से ट्वीट करवाया,। उसके बाद रिपोर्ट चेक कर बच्ची को इलाज के लिए मुंबई ले जाया गया, जहां उसका सफल उपचार हुआ।

इससे पहले प्रमोद जीनगर ने गुजरात के पालनपुर, अहमदाबाद में डेढ़ महीने से इलाज करवाया। इलाज के दौरान बच्ची की तबीयत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने दिल में छेद होने का ऑपरेशन करवाने की सलाह दी थी। गुजरात में इसके इलाज पर करीब 8 से 9 लाख खर्चा बताया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+