राजस्थान में यहां पर किसानों के 400 ATM कार्ड नाले में पड़े मिले

छबड़ा (बारां)। जो एटीएम कार्ड किसानों को मिलने थे, वो नाले में पड़े मिले हैं। यहां कार्ड कब और किसने डाले यह अभी पता नहीं चल पाया है। लेकिन मामला सामने आने के बाद बैंक में हड़कंप मच गया है। ये सभी एटीएम कार्ड (डेबिट कार्ड) राजस्थान की बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक छबड़ा की ओर से जारी किए हुए हैं। बुधवार सुबह राजस्थान के बारां जिले के छबड़ा कुंभराज मार्ग स्थित नाले के पास लोगों ने लिफाफे पड़े देखे। करीब 400 लिफाफों में एटीएम कार्ड थे।

400 ATM Card found in drains at chhabra Baran

बताया जा रहा है कि राजस्थान की बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक छबड़ा की ओर से किसानों के बचत खाते खोले गए थे। उन खातों के डेबिट कार्ड किसानों को डिलीवर किए जाने थे। लिफाफों में बंद यह एटीएम कार्ड गोपनीय दस्तावेज हैं, लेकिन यह कार्ड नाले में पहुंचा दिए गए। मैनेजर गुलाबचंद बैरवा को इस संबंध में कोई जवाब नहीं दे पाए। उधर, डेबिट कार्ड नहीं पहुंचने की शिकायत लेकर बैंक पहुंचे खाताधारक किसानों ने इस घटना को बैंक कर्मचारियों की लापरवाही का नतीजा बताया।

घटनाक्रम की जानकारी मिलने के तीन घंटे बाद भी नाले में पड़े कार्ड उठाने बैंक का कोई कर्मचारी नहीं पहुंचा। उच्चाधिकारियोंं को मामले की जानकारी मिली, तब सहायक प्रबंधक कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे और नाले से एटीएम कार्ड बोरे में इकट्ठे कर बैंक ले गए। बैंक के एरिया मैनेजर बारां डीएस मेड़तिया ने एक जांच टीम छबड़ा रवाना कर दी है। पूरे घटनाक्रम की जांच करवाई जाएगी एवं दोषी कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+