राजस्थान: रोजाना करो शौचालय का इस्तेमाल, हर महीने पाओ 2500 रुपए
इस स्कीम के तहत जो भी परिवार रोजाना शौचालय का इस्तेमाल करेंगे, उन्हें हर महीने 2500 रुपए दिए जाएंगे। फिलहाल इस योजना को दो नगर पंचायतों में शुरू किया गया है।
बाड़मेर। लोगों की खुले में शौच करने की आदत को बदलने के लिए राजस्थान में बाडमेर के कलेक्टर सुधीर शर्मा एक अनोखी शुरुआत की है। सुधीर शर्मा ने एक खास स्कीम शुरू की है। इस स्कीम के तहत जो भी परिवार रोजाना शौचालय का इस्तेमाल करेंगे, उन्हें हर महीने 2500 रुपए दिए जाएंगे। फिलहाल इस योजना को दो नगर पंचायतों में शुरू किया गया है। सुधीर शर्मा ने इस बारे में कहा- ऐसा भारत में पहली बार हो रहा है। मौजूदा समय में इस स्कीम को बायतू और गिदा पंचायत समितियों में लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि इस स्कीम को लागू करने का मकसद लोगों में रोज शौचालय उपयोग करने की आदत बनाना है।

सुधीर शर्मा के अनुसार इस स्कीम से इन दोनों ही पंचायतों के करीब 15 हजार परिवारों को फायदा मिलेगा। उन्होंने यह भी बताया है कि बायतू पंचायत के 8 परिवारों को 2500 रुपए के चेक बांटे भी जा चुके हैं। आपको बता दें कि हाल ही में केयर्न इंडिया ने ग्रामीण विकास संगठन के साथ मिलकर एक एक्श प्लान बनाया था। जब शौचालयों का निर्माण पूरा हो गया तो केयर्न इंडिया और ग्रामीण विकास संगठन के सदस्यों की एक टीम बनाई गई, जिसे एक खास जिम्मेदारी दी गई। इस टीम का काम यह यह देखना था कि शौचालयों का नियमित रूप से उपयोग किया भी जा रहा है या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications