राजस्थान: मैरिज हॉल की दीवार ढहने से 25 की मौत, 26 घायल
बुधवार को क्षेत्र में मौसम बदलने के बाद तेज आंधी और बारिश की वजह से ये हादसा हुआ।
भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर में एक मैरिज हॉल की दीवार ढहने से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। तेज आंधी के बाद दीवार ढहने और छत गिरने से शादी में शामिल होने आए लोग मलबे में दब गए। इसमें 25 लोगों की मौत हो गई जबकि दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं।

बुधवार को क्षेत्र में मौसम बदलने के बाद तेज आंधी और बारिश की वजह से ये हादसा हुआ। मैरिज हॉल के मलबे में कई लोगों के दबे होने की सूचना है। वहीं देर रात तक पुलिस और प्रशासन मौके पर राहत और बचाव कार्य में जुटा हुआ था।

आईजी भरतपुर रेंज आलोक वशिष्ठ के अनुसार यह हादसा अन्नपूर्णा विवाह स्थल में रात करीब साढ़े दस बजे हुआ। उस समय विवाह स्थल पर शादी समारोह का कार्यक्रम चल रहा था। अचानक आए तेज आंधी से मैरिज गार्डन की दीवार और टीन शेड ढह गई, जिससे इमारत में मौजूद दर्जनों लोग दब गए। घटना के बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications