Rajasthan News: भारत-पाक बॉर्डर पर पाकिस्तान की 200 बकरियां सीमा में घुसी, तारबंदी काटकर ले गए असामाजिक तत्व
Rajasthan News: राजस्थान के बाड़मेर जिले में भारत-पाक बॉर्डर के इलाके के धनाऊ थाना क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर लगभग 20 फीट तक की तारबंदी को असामाजिक तत्वों ने काट दिया है। घटना की जानकारी मिलने के साथ ही सीमा सुरक्षा बल, खुफिया और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई है। बॉर्डर पर जवानों ने पाकिस्तान से करीब 200 से 300 बकरियों का झुंड पकड़ा है। हालांकि बकरियों की संख्या की अभी पुष्टि नहीं की गई है।
सीमा की सुरक्षा में तैनात बीएसएफ ने निगरानी को बढ़ा दिया है। बाड़मेर जिले के धनाऊ थाना क्षेत्र के भारत-पाक बॉर्डर की तारबंदी काटने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान से सैकड़ो की संख्या में बकरियों के एक झुंड देश की सरहद में घुस गया है।

सुरक्षा बालों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बकरियों के झुंड को बीएसएफ के जवानों ने पकड़ लिया है। तारबंदी काटे जाने को लेकर रिपोर्ट भी धनाऊ थाने में दे दी गई है। आपको बता दें कि अज्ञात लोगों ने सीमा पर करीब 20 फीट लंबी तारबंदी काटी है। हालांकि सीमा पर किसी भी तरह की घुसपैठ को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
सूत्रों के मुताबिक बाड़मेर जिले के सरूपे का तला क्षेत्र में बीएसएफ की पोस्ट से रेतीले टीलों के बीच 16 जुलाई को भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा की तारबंदी की सिंगल लाइन की करीब 20 से 25 फीट तारबंदी को अज्ञात लोग चुरा कर ले गए हैं। पेट्रोलिंग के दौरान शाम को बीएसएफ के जवानों और अधिकारियों को उसकी जानकारी मिली। इसके बाद बीएसएफ के अधिकारियों ने इस जगह पर निगरानी बढ़ा दी है।
धनाऊ थाना क्षेत्र के थाना अधिकारी के मुताबिक बॉर्डर पर तारबंदी काटने की रिपोर्ट मिली है। करीब 20 फीट सिंगल लाइन तारबंदी को असामाजिक तत्वों ने काटकर चुरा लिया है। इस संबंध में जांच की जा रही है। इधर बॉर्डर पर किसी भी तरह की गतिविधि होने की जानकारी मिलने के बाद से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई है। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां इस मामले की जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications