1993 Serial Bomb Blast Case: आज अजमेर की टाडा कोर्ट सुनाएगी बड़ा फैसला,टिकी देशवासियों की नजरें...
1993 Serial Bomb Blast Case: सीरियल बम ब्लास्ट केस के मामले में आज आतंकी सैयद अब्दुल करीम टुंडा पर अजमेर की TADA कोर्ट आखिरी फैसला सुनाएगी।
आतंकी अब्दुल टुंडा के खिलाफ शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन में सीरियल बम ब्लास्ट का मामला साल 2014 से कोर्ट में विचाराधीन चल रहा है।

शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन में सीरियल बम ब्लास्ट के मामले में अंसारी सहित करीब 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।
सीरियल बम ब्लास्ट मामले में मास्टरमाइंड कुख्यात आतंकी सैयद अब्दुल करीम टुंडा सहित तीन के खिलाफ अजमेर की टाडा कोर्ट आज अपना अंतिम फैसला सुनाएगी।
करीम टुंडा के खिलाफ शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन में सीरियल बम ब्लास्ट करने का संगीन आरोप है। जो साल 2014 से कोर्ट में विचाराधीन है। इस मामले में अंसारी सहित करीब 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।
आपकों बता दे कि बाबरी मस्जिद विध्वंस की पहली बरसी पर राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में सीरियल बम ब्लास्ट की घटना हुई थी। मामले में सभी जांच एजेंसियों ने अनुसंधान किया।
सीबीआई अनुसंधान अधिकारी ने डॉ. मोहम्मद जलीस अंसारी सहित करीब 17 आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोप पत्र पेश किया था।
सुनवाई के दौरान आरोपी अंसारी का साथी इमरान अंतरिम जमानत पर रिहा होने के बाद फरार हो गया था। इससे इमरान के अलावा बाकी के खिलाफ अलग से सुनवाई हुई।
आरोपियों के साथ वारदात में शामिल सैयद अब्दुल करीम उर्फ टुंडा और हमीदुद्दीन उर्फ हमीद पर मामला दर्ज होने के बाद से फरार हो गए थे। इस दौरान डॉ. अंसारी सहित 16 आरोपियों के खिलाफ सुनवाई पूरी होने पर फैसला सुना दिया गया था।
अब्दुल करीम टुंडा सहित तीन के खिलाफ अजमेर की टाडा कोर्ट में यह केस फैसले के करीब है। इस मामले में आरोपी हमीद उर्फ हमीमुद्दीन 10 जनवरी 2010 को गिरफ्तार हुआ था।
जांच एजेंसी सीबीआई ने उस समय चार्जशीट पेश कर दी थी, इसके बाद आरोपी इरफान अहमद गिरफ्तार हुआ। सीबीआई ने आरोपी इरफान के खिलाफ पूरक चार्जशीट पेश की थी।
मुख्य आरोपी यूपी आजमगढ़ निवासी अब्दुल करीम टुंडा 10 जनवरी 2014 को गिरफ्तार हुआ था। सीबीआई को कोर्ट में उसके खिलाफ पूरक चार्जशीट पेश करनी थी, लेकिन दस साल तक बगैर चार्जशीट के ही अब्दुल करीम टुंडा के खिलाफ टाडा कोर्ट में केस चला और कोर्ट फैसले के करीब पहुंच गया।
दिल्ली में 1997 में बम धमाके की घटना में दिल्ली पुलिस की ओर से पकड़े गए एक युवक ने पूछताछ में खुलासा किया था कि धमाकों के पीछे यूपी के आजमगढ़ निवासी अब्दुल करीम टुंडा है।
जो अब पाकिस्तान के कराची शहर में रह रहा है, 2014 में दिल्ली पुलिस ने टुंडा को उस समय नेपाल बॉर्डर से दबोच लिया था।
जब वह गैर कानूनी तरीके से पाकिस्तान से भारत आया था, तब से अब्दुल करीम टुंडा अजमेर सेंट्रल जेल में बंद है।












Click it and Unblock the Notifications