प्रेमिका से मिलकर लौट रहे टीचर को 15 युवकों ने पीटा, कार के बोनट व छत पर कूद-कूदकर बनाए VIDEO
जैसलमेर, 23 जून। राजस्थान के सरहदी जिले जैसलमेर में अवैध संबंधों के चलते एक शिक्षक की पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है। पूरी घटना के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें आरोपी युवक पीड़ित शिक्षक की कार के बोनट व छत पर कूदते नजर आ रहे हैं।

कार में तोड़फोड़ के बाद युवकों ने उसे सड़क किनारे पलट दिया। वायरल वीडियो के आधार पर जैसलमेर पुलिस ने 15 युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक युवक को गिरफ्तार भी किया है। घटना जैसलमेर के सदर पुलिस थाना इलाके की है। पीड़ित शिक्षक जैसलमेर के सरकारी विद्यालय में पोस्टेड है।
मीडिया से बातचीत में जैसलमेर सदर थानाधिकारी देव किशन ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला अवैध संबंध का लग रहा है। सम थाना क्षेत्र के केसुओं की बस्ती निवासी टीचर दो बच्चों का पिता है। आरोपी युवक सदर इलाके के सोजियों की ढाणी चांधन के रहने वाले हैं। 90 किलोमीटर दूर आरोपियों के गांव की एक महिला के साथ टीचर का प्रेम प्रसंग चल रहा था। महिला के घर टीचर का आना-जाना था। कई दिनों से उस गांव के युवक उस पर नजर रख रहे थे। पिछले दिनों टीचर उनके गांव महिला से मिलने गया था। लौटते समय करीब 15 युवकों ने घेर लिया। पहले तो उसको मन भर पीटा। फिर उसके कपड़े उतार दिए। उसके सिर के बाल काटे। वह गिड़गिड़ाता रहा। पर उसकी किसी ने नहीं सुनी। इसके बाद उसकी कार में जमकर तोड़फोड़ की और सड़क किनारे पलट दिया।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कि पैरा टीचर को महिला ने 20 जून की रात को बुलाया था। टीचर महिला के गांव गया। वहां से निकला तो 2 कारों में आरोपियों ने उसका अपहरण कर लिया। उसे गांव से बाहर लाए और हैवानियत की। पैरा टीचर अपने साले की कार से गांव गया था। तीन महीने पहले ही यह कार खरीदी गई थी। आरोपी युवक महिला के रिश्तेदार हैं।












Click it and Unblock the Notifications