राजस्थान: इंदिरा गांधी नहर में 22 साल से दफन 15 बम मिले, डिफ्यूज़ करने पर हुए जोरदार धमाके
श्रीगंगानगर जिले में इंदिरा गांधी नगर की नियमित सफाई के दौरान बिरधवाल हैड के पास 15 बम मिले, जिन्हें निष्क्रिय कर दिया गया।
राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में इंदिरा गांधी नहर की सफाई के दौरान उसमें 15 बम मिले। बमों को बम निरोधक दस्ते ने सुरक्षित स्थान पर ले जाकर निष्क्रिय कर दिया। इस दौरान जोरदार धमाके हुए, जिससे आसमान में धूल के गुब्बार बन गए।

जानकारी के अनुसार पिछले एक माह से श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ में इंदिरा गांधी नहर की मुख्य नहर की साफ-सफाई की गई है। तब बिरधवाल हैड के आस-पास करीब 15 बम मिले। बमों को बिरधवाल पुलिस चौकी ने सुरक्षित स्थानों पर रखवाया।
बिरधवाल हैड चौकी प्रभारी सत्यप्रकाश जांगिड़ ने बताया कि अब सोमवार को उन सभी बमों को भारतीय सेना के मेजर नवनीत सिंह की देखरेख में बम निरोधक दस्ते में बमों को डिफ्यूज़ किया। इस दौरान जोरदार धमाके और आसमान में धूल का गुब्बार बन गया।
राजस्थान पत्रिका की खबर के अनुसार श्रीगंगानगर जिले में बिरधवाल हैड स्थित भारतीय सेना के आयुध डिपो में 24 मई 2001 को भीषण आगजनी हुई थी। बताया जाता है कि उस समय आयुध डिपो से बड़ी संख्या में रॉकेट व बम बाहर खेतों और नहर में जा गिरे थे।
22 साल पहले की उस आगजनी के वक्त भारतीय सेना ने बमों व रॉकेट को तलाशने के लिए सर्च अभियान चलाया था। इसके बावजूद कई बम नहर में दब गए थे। संभवतया वे ही बम अब नहर की सफाई के दौरान मिले हैं।
13 मई को भी इन्दिरा गांधी नहर में बिरधवाल हैड के पास नहर की खुदाई कार्य के दौरान एक साथ पांच बम मिले थे। जिन्हें बाद में सेना के बम निरोधक दस्ते ने निष्क्रिय कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications