New Districts in Rajasthan: सांभर-फुलेरा को जिला बनाने के लिए हाईवे पर बवाल, बन सकते हैं 14 नए जिले
New District in Rajasthan 2023 List: राजस्थान में 19 नए जिले बनाने के बाद भी नए जिलों की मांग बढ़ती जा रही है। सांभर-फुलेरा को जिला बनाने के लिए लोगों ने हाईवे पर महापड़ाव डाला।
New District in Rajasthan 2023 List: राजस्थान में नए जिलों की मांग फिर से सुर्खियों में है। सांभर-फुलेरा को जिला बनाने की मांग को लेकर लोगों ने महापड़ाव डाला।
वहीं, खबर ये भी है कि राजस्थान सरकार 14 नए जिले व 3 संभाग की घोषणा और कर सकता है। ऐसा होता है तो राजस्थान में जिलों की कुल संख्या 50 से बढ़कर 64 और संभाग 10 से 13 हो जाएंगे।

रविवार को सांभर से हजारों लोगों ने मौखमपुर के लिए कूच किया और सांभर-फुलेरा को जिला बनाने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों और पुलिस का जयपुर-अजमेर हाईवे पर आमना-सामना हुआ।
प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। उनको सामलपुरा, पालवास में रोक दिया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग भी किया। भगदड़ मच गई, जिससे 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए।
पुलिस ने प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व करने वाले विद्याधर चौधरी व दीनदयाल कुमावत को अरेस्ट करने के साथ ही मौके से 55 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस की समझाइश से देर शाम महापड़ाव समाप्त हो गया।
इधर, खबर है कि राजस्थान में 14 नए जिले और 3 नए संभाग के लिए रामलुभाया राज्य स्त्रीय कमेटी को राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने प्रस्ताव भेजा है। कमेटी की रिपोर्ट पर तय होगा कि 14 नए जिले की घोषणा होगा या नहीं।
ये बन सकते हैं नए जिले व संभाग
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बाड़मेर, चित्तौड़गढ़, नागौर और भीलवाड़ा जैसे बड़े जिले संभाग बनने की दौड़ में हैं। वहीं, अनूपगढ़, लाडनूं, देवली, जैतारण, सोजत, सूरतगढ़, निंबाहेड़, भीलमाल, भिवाड़ी, सांभर, फुलेरा, मालपुरा आदि राजस्थान के नए जिले बनाए जा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications