Rajasthan News: इस अस्पताल से होते है बच्चे चोरी,आप भी जाते है तो हो जाइए सावधान

Rajasthan News: प्रदेश से सरकारी अस्पतालों में बच्चा चोर गिरोह सक्रिय हो गया है। लगातार बच्चा चोरी की घटनाएं सामने आने के बाद भी नकेल नहीं कस पा रही है।

ताजा मामला उदयपुर के सबसे बड़े महाराणा भूपाल हॉस्पिटल परिसर से एक 13 महीने की मासूम बच्ची के चोरी होने का सनसनी खेज मामला सामने आया है।

13-month-old-girl-stolen-from-government-hospital-in-udaipur-rajasthan-vicious-woman-snatches-away

जिससे हॉस्पिटल की सुरक्षा व्यवस्था पर फिर से सवाल खड़े कर दिए है।हॉस्पिटल के वार्ड 113 के बरामदे में अपनी माँ के पास सो रही 13 महीने की मासूम बच्ची अव्यांश को एक महिला चोरी कर फरार हो गई।

बच्ची की मां हिना की जब नींद खुली तो उसके पास अव्यांश नही थी। पहले तो आस पास देखा। लेकिन वह कही दिखाई नही दी।

इसके बाद हाथीपोल थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने हॉस्पिटल में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले।

जिसमें ग्रामीण परिवेश की एक महिला बच्ची को ले जाते हुए नजर आई। जिससे आधार पर पुलिस संदिग्ध महिला की तलाश कर रही है।

बताया जा रहा है कि बच्ची की मां भोपाल निवासी हीना परिहार अपनी छोटी बहन और पति के साथ अपने भाई दीपराज परिहार के इलाज करवाने के लिए यहां आई थी।

10 दिनों से वह महाराणा भूपाल हॉस्पिटल के वार्ड नंबर 113 में ही रह रही है। वह अपनी दो बच्चियों में से छोटी वाली 13 महीने की अव्यांश परिहार को अपने साथ उदयपुर लेकर आई हुई थी।

जिसे शुक्रवार रात करीब 3.30 बजे के बीच आखिरी बार देखा था। वहीं दूसरी और मामले को लेकर हाथीपोल थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

वार्ड और हॉस्पीटल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा के फुटेज में दिख रही महिला की पहचान कर उसे जल्द पड़कर बच्चों को बरामद करने के प्रयास भी पुलिस द्वारा शुरू कर दिए गए हैं।

वही हॉस्पिटल प्रशासन मामले में अपना बचाव करते हुए नजर आया। बच्ची के चोरी होने के बाद से हिना और परिवार के अन्य सदस्यों का रो रो कर बुरा हाल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+