Rajasthan Acccident: 12 मौतों वाले सीकर बस एक्‍सीडेंट की असली वजह आई सामने, विकास ने बताया आंखों देखा हाल

Bus Accident Laxmangarh Sikar Rajasthan: राजस्‍थान के सीकर जिले के लक्ष्‍मणगढ़ कस्‍बे में धनतेरस 2024 की दोपहर को निजी बस पुलिया से टकराई गई, जिससे 12 लोगों की मौत हो गई और 36 घायल हुए हैं। दिवाली पर भीषण सड़के हादसे के कारण कई परिवारों की खुशियों के बीच मातम छा गया। अब इस सीकर एक्‍सीडेंट की असली वजह सामने आई है, जो मौके पर मौजूद विकास ने मीडिया को बताई है। उधर, राजस्‍थान सरकार ने मृतकों के परिवारों को 5-5 लाख और घायलों को 50-50 हजार की आर्थिक सहायता मंजूर की है।

मीडिया की खबरों के अनुसार विकास ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब एक बजकर 40 मिनट पर वह लक्ष्‍मणगढ़ में पुलिया के सामने दुकान पर बैठा था। उसी दौरान सालासर की ओर से तेज गति से निजी बस आई, जिसे पुलिया पार करके राइट में मुड़ना था। चालक ने पुलिया के मोड़ के पास गति धीमी नहीं की। तेज गति में ही बस को मोड़ दिया, जिसकी वजह बस के आगे का हिस्‍सा पुलिया की दीवार से जा टकराया।

Laxmangarh Sikar Rajasthan Accident

विकास ने बताया कि टक्‍कर इतनी भयंकर थी कि बस के परखच्‍चे उड़ गए। एक्‍सीडेंट के वक्‍त जोरदार धमाका हुआ। हम दुकान पर बैठे कई लोग मौके पर पहुंचे। देखा कि बस के चालक साइड का हिस्‍सा पूरी तरह क्षतिग्रस्‍त हो गया। बस में चालक साइड बैठी सभी वालों के सिर में गंभीर चोट आई हुई है। यात्री बस में बुरी तरह से फंसे हुए हैं। जैसे-जैसे कई घायलों को बाहर निकाला और आस-पास के अस्‍पतालों में पहुंचाया।

Laxmangarh Sikar Rajasthan Accident

थोड़ी देर में ही एक्‍सीडेंट की सूचना पाकर लक्ष्‍मणगढ़ पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने बस में फंसे शवों को क्रेन की मदद से बाहर निकलाया। पांच यात्री मौके पर ही दम तोड़ चुके थे जबकि सात की अस्‍प्‍तालों में उपचार के दौरान मौत हुई है। बस सालासर से नवलगढ़ जा रही थी। बस का संतुलन सीकर-बीकानेर एनएच पर ही बिगड़ गया था।

Laxmangarh Sikar Rajasthan Accident

सीकर एक्‍सीडेंट में मरने वालों के नाम

लक्ष्‍मणगढ़ की आनंद कंवर (40) पत्‍नी केशव सिंह, सीमा वाल्‍मीकि (22), सोनी देवी पत्‍नी मिटठू राम, सरोज पत्‍नी सुभाष, सेठों की ढाणी राजास की विनीता (32), सीकर के बाबूलाल (30) पुत्र आसाराम, गिरधर कंवर पत्‍नी किशन सिंह, किरण कंवर, कमला (35), बनारसी मेघवाल (55), नीरज उर्फ आदित्‍य मेघवाल, बीकानेर के प्रमोद सिंह का नाम शामिल है। विनीता लक्ष्मणगढ़ जिला चिकित्सालय की नर्सिंग अधिकारी थीं।

Sikar Accident Vinita
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+