अजय माकन ने मांगा गजेंद्र सिंह शेखावत से इस्तीफा, पायलट को पस्त करने की तैयारी में कांग्रेस
नई दिल्ली। राजस्थान में जारी सियासी संकट के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। विधायकों की खरीद-फरोख्त मामले में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर गंभीर आरोप लगे हैं। अजय माकन ने कहा कि, अब जब गजेंद्र सिंह शेखावत का नाम एफआईआर में है और उनकी आवाज की पहचान ऑडियो टेप में की गई है। उधर कांग्रेस पायलट को पस्त करने के लिए अलग प्लान बना रही है।
Recommended Video

ये है खास प्लान
कांग्रेस की लीगल टीम से जुड़े सूत्रों ने कहा कि यदि उच्च न्यायालय का फैसला पायलट खेमे के पक्ष में आता है तो अगले कदम के रूप में पार्टी विधानसभा का सत्र बुलाने की योजना बना रही है। यह प्लान उस समय काम करेगा, अगर सचिन पायलट और उनके बागी विधायकों को राजस्थान उच्च न्यायालय से राहत मिल जाती है। इस स्थिति में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को विधानसभा में अपना बहुमत साबित करना होगा।

गहलोत सरकार इस आधार पर कर सकती है कार्रवाई
इसके बाद मुख्य व्हिप महेश जोशी कांग्रेस के सभी विधायकों को पार्टी के पक्ष में वोट करने के लिए व्हिप जारी करेंगे। यदि पायलट खेमा व्हिप का उल्लंघन करता है या फिर अनुपस्थित रहता है तो इसे व्हिप के विपरीत कार्य माना जाएगा और दसवीं अनुसूची की धारा 2(1)(बी) के तहत अयोग्य घोषित किया जाएगा, हालांकि, इसे अदालत में चुनौती दी जा सकती है। पायलट और उनकी टीम के खिलाफ अभी संविधान की 10वीं अनुसूची की धारा 2(1)(ए) के तहत अयोग्य ठहराने की प्रक्रिया चल रही है।

गहलोत ने शनिवार को राज्यपाल से मुलाकात की थी
यदि बागी विधायकों को अयोग्य ठहराया गया तो 200 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा कम हो जाएगा और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को अपनी सरकार बचाने का एक आसान मौका मिल जाएगा। गहलोत ने शनिवार को राज्यपाल से मुलाकात की थी। उधर अजय माकन फेयरमोंट होटल में प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र की हत्या हो रही है। अगर ऐसा ही चलता रहा तो लोग वोट डालने से पहले सोचेंगे कि हम वोट डालने जा रहे हैं उसके बाद धनबल का उपयोग करके कुछ लोग हमारे मत को बदल सकते हैं तो क्यों वोट दें। हम सब को मिलकर लोकतंत्र बचाने की जरूरत हैं। माकन ने कहा कि, एंटी करप्शन ब्यूरो ने प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट की धारा 7, 7A के तहत भंवल लाल शर्मा, गजेंद्र सिंह शेखावत,संजय जैन के खिलाफ एफआईआऱ दर्ज की है।
-
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
बिना दर्शकों के खेला जाएगा PSL, मोहसिन नकवी ने की 2 शहरों में आयोजन की घोषणा, किस वजह से लिया यह फैसला? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव ने फिर चौंकाया, चढ़ा या गिरा? जानें यहां -
Donald Trump PC Highlights: '48 घंटे के अंदर खोलो Hormuz वरना तबाह कर दूंगा', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी -
विराट ने मांगा प्राइवेट जेट? क्या RCB के हर मैच के बाद जाएंगे वापस लंदन? खुद सामने आकर किया बड़ा खुलासा












Click it and Unblock the Notifications