मनचलों से परेशान महिला पुलिस, फोन पर करते हैं अश्लील बातें
जयपुर। पुलिस का काम होता है महिलाओं की रक्षा करना, लेकिन जयपुर की महिला पुलिस खुद अपनी रक्षा नहीं कर पा रही हैं। जयपुर की महिला पुलिसकर्मी इन दिनों मनचलों से परेशान हैं। मनचलों की हिम्मत इन दिनों इतनी बढ़ गई है कि वो महिला पुलिसकर्मियों को फोन कर अश्लील बातें कर रहे हैं।

जयपुर के सिविल लाइंस स्थित पुलिस कंट्रोल रूम में काम करने वाली महिला पुलिस इन दिनों मनचलों के फोन कॉल से परेशान है। एक महिला पुलिसकर्मी को कुछ युवकों का समूह कंट्रोल रूम के 100 नंबर पर फोन कर गलत जानकारियां देता है और यहां बैठी महिला पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता करता है।
बार-बार हो रही परेशानी के बाद महिला पुलिसकर्मी ने इसकी शिकायत की। अपनी शिकायत में महिला पुलिसकर्मी ने बताया कि वह कंट्रोल रूम में फोन पर जानकारी लेने वाली महिला पुलिसकर्मियों में से एक हैं। लेकिन जब वहां महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती होती है। मनचले फोन कर उन्हें परेशान करते है। फोन पर मनचलें अभद्रता से अश्लील बातें करते हैं। पुलिस ने इसके खिलाफ आवाज उठाने की शुरुआत कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications