2000 रु. के नोट फाड़कर वायरल कर दी तस्वीर, कहा-नहीं है कोई चिप
शख्स ने 2000 रुपए के नोट में चिप चेक करने के लिए उसे फाड़ दिया।
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की घोषणा के बाद से देशभर में 500 और 1000 रुपए के नोट बंद हो गए। लोगों को इसे बदलने के लिए लंबा वक्त दिया गया। इसी बीच मार्केट में आरबीआई ने 500 रुपए के नए और 2000 रु. के नोट उतार दिए। पहली बार 2000 रुपए के नोट जारी किए गए। लोगों ने अफवाह फैला दी कि नए 2000 रुपए के नोट में नैनो चिप लगी हुई है। वित्त मंत्रालय और आरबीआई ने इससे इंकार भी किया, लेकिन छत्तीसगढ़ के एक शरारती शख्स ने नोट में चिप चेक करने के लिए 2000 रुपए के नोट फाड़ दिए ।

चिप चेक करने के लिए फाड़ दिया नोट
विनोद उपाध्याय नाम के शख्स के वॉट्सएप नबंर से एक फोटो वायरल हुई। इस तस्वीर में 2000 के नोट दो टुकड़ों में फटे हुए थे। फोटो के साथ नीचे लिखा हुआ था बेवकूफ बना दिया, अभी 2000 रु. फाड़कर देखा है, इसमें चिप नहीं है। विनोद ने इस फटे हुए नोट की तस्वीर वॉट्सएप ग्रुप पर अपलोड कर दी। इस ग्रुप में जिले के आला अधिकारी भी शामिल है, लेकिन किसी ने इस पर प्रतिक्रिया नहीं दी। अब पुराने 500-1000 के साथ भर सकेंगे अपना बिजली बिल
नोट फाड़ना कानूनी अपराध
आपको बता दें कि भारतीय मुद्रा को फाड़ना या उसे नुकसान पहुंचाना ना केवल उसका अपमान है बल्कि अपराध भी है। भारतीय कानून में इसके लिए दंड का प्रावधान है। वहीं फटे हुए नोट की तस्वीर सोशल मीडिया पर डालने के कारण विनोद पर आईटी एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज किया जा सकता है। आईटी एक्ट के मुताबिक किसी भी वाट्सएप ग्रुप में आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट डालना और लोगों को भड़काना अपराध है और इसमें सजा का प्रावधान है। GOOD NEWS: जितने बार चाहे उतनी बार निकाले एटीएम से पैसे, नहीं लगेगी कोई फीस
आला अधिकारियों ने साधी चुप्पी
जब इस घटना के बारे में इलाके के एसपी, एसएसपी जैसे आला अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने इसपर कोई खास प्रतिक्रिया न देते हुए बस खानापूर्ति करने वाला जवाब दिया। दुर्ग इलाके के एसपी अमरेश मिश्रा ने कहा कि वो इस संदेश को पढ़ नहीं पाए। हलांकि उन्होंने कहा कि वो मामले की जांच करवाएंगे।
वहीं एसएस पी सुरेशा चौबे ने कहा है कि भारतीय मुद्रा की जांच का अधिकार किसी व्यक्ति के पास नहीं है। भारतीय मुद्रा को फाड़ना कानूनी तौर पर अपराध है। उन्होनें कहा कि वो जल्द ही इस मामले पर एक्शन लेंगी।












Click it and Unblock the Notifications