सुकमा हमला: CRPF जवानों पर हमला करने वाले नक्सली थे बड़ी संख्या में
सीआरपीएफ की 74वीं बटालियन रोड ओपनिंग के लिए निकली थी। इसी दौरान घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग कर दी।
सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स पर हुए हमले में काफी संख्या में नक्सली घात लगा कर बैठे थे। CRPF की ओर से जा रहा है कि हमले के बाद की गई जवाबी कार्रवाई में बड़ी संख्या में नक्सली मारे गए हैं।
पैरामिलिट्री फोर्स ने एक बयान में कहा है कि पैट्रोलिंग पार्टी पर 300-400 नक्सलियों ने घात लगाकर हमला किया जिसमें 25 जवान शहीद हुए है और 6 घायल हुए हैं।

बयान में कहा गया है कि 74वीं बटालियन की दो कंपनियां बुरकापाल से चिंतागुफा तक को जोड़ने वाली एक सड़क निर्माण में लगे लोगों को सुरक्षा देने के लिए जा रही थी। इस ऑपरेशन में 99 जवान शामिल थे। CRPF की एक कंपनी में 100 जवानों की संख्या होती है।
CRPF की ओर से कहा गया कि लड़ाई बहुत ही भयानक थी और जवानों ने हमले का उपयुक्त जवाब दिया। हालांकि भौगोलिक स्थितियों का फायदा उठाते हुए नक्सलियों ने बल क को काफी नुकसान पहुंचाया।
बयान में कहा गया है कि घटना के समय ही 24 वीर जवान शहीद हो गए और 1 जवान घायल अवस्था में रायपुर के अस्पताल में शहीद हुआ। कहा गया है कि सोमवार को दिन में 12.30 बजे 300-400 नक्सलियों ने घात लगाकर हमला किया। यह हमला बुरकापाल के करीब कालपत्थर में हुआ।
CRPF की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि फोर्स की ओर से जवाबी कार्रवाई में बड़ी संख्या में नक्सली मारे गए हैं, हालांकि अब तक उनके शरीर नहीं मिल पाए हैं। बयान में कहा गया है कि सभी जवानों के शरीर, रायपुर एयरलिफ्ट कर दिए गए हैं साथ ही अन्य 6 घायल जवानों को भी राजधानी के ही एक अस्पताल में भर्ती कारया गया है।












Click it and Unblock the Notifications