छत्तीसगढ़ के जामगांव रेलवे स्टेशन पर पटरी से उतरी मालगाड़ी, कोई हताहत नहीं
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के जामगांव रेलवे स्टेशन पर एक मालगाड़ी के इंजन सहित सात डिब्बे पटरी से उतर गए। इस हादसे में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
रायपुर, 28 मार्च। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के जामगांव रेलवे स्टेशन पर एक मालगाड़ी के इंजन सहित सात डिब्बे पटरी से उतर गए। इस हादसे में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Chhattisgarh | Seven compartments of a goods train, including the engine, derailed at Jamgaon (JMG) Railway Station in Raigarh district. No injuries/casualties reported yet. Details awaited. pic.twitter.com/6TxJVBijDt
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) March 28, 2022
बताया जा रहा है कि ये हादसा दो मालगाड़ियों के आपस में टकराने से हुआ। दोनों मालगाड़ियों के टकराने से इंजन सहित 7 बोगियां पटरी से उतर गईं और इंजन भी पलट गया। घटना स्थल पर रेलवे पुलिस और रेलवे प्रबंधन के अधिकारी पहुंच चुके हैं। जानकारी के मुताबिक पटरी पर कोयले से लदी एक मालगड़ी खड़ी थी तभी पीछे से उसी पटरी पर सरिया से लदी हुई एक दूसरी मालगाड़ी आ गई और पहले से खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई।
यह भी पढ़ें: 2 साल से फोन पर सुनाई दे रही कोरोना की कॉलर ट्यून होने जा रही है बंद, लोगों हो गए थे परेशान












Click it and Unblock the Notifications