तीसरी बार भाजपा विधायक दल के नेता बने रमन सिंह

भाजपा ने आखिरकार बाजी मार ली और अगले पांच साल के लिए पुन: प्रदेश की सत्ता पर काबिज हो गई है। प्रदेश में भाजपा की हैट्रिक के बाद भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल है। सोमवार सुबह से ही कार्यालय में सरगर्मी बढ़ी हुई है और लोग एक-दूसरे को सरकार बनाने के लिए बधाई देते रहे। दोपहर बाद यहां भाजपा के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक का आयोजन किया गया है। बैठक में निर्वाचित हुए विधायकों को उनकी जीत के लिए बधाई दी गई। इसके बाद डा. रमन सिंह को विधायक दल का नेता चुनने के लिए प्रस्ताव पारित किया गया। भाजपा के वरिष्ठ नेता वैंकया नायडू ने इसका ऐलान किया है।
मुख्यमंत्री रमन सिंह और उनका मंत्रिमंडल 12 दिसंबर को शपथ ग्रहण करेगा। इस बार मंत्रिमंडल में पुराने छह चेहरों के साथ सात नए विधायक शामिल होंगे।












Click it and Unblock the Notifications