सीएम रमन सिंह की अब सिक्सर लगाने की उम्र नहीं रही: भूपेश बघेल

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेश बघेल ने सीएम रमन सिंह पर तंज कसते हए कहा कि डॉ. रमन सिंह में अब छक्का मारने की ताकत नहीं है, उनकी काफी उम्र हो चुकी है। भूपेश बघेल ने कहा कि स्ट्रॉन्ग रूम में जो भी गलती कर रहे हैं, जिसको सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है उनपर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए।

raman singh age is not for hitting sixes says bhupesh baghel

भूपेश बघेल का कहना है कि भाजपा बेईमानी के सारे हथकंडे अपना रही है। स्ट्रॉन्ग रूम से मतगणना हाल में ले जाते वक्त ईवीएम मशीन बदलने की संभावना बनी रहेगी। कांग्रेस ने मतदान के बाद से ही निर्वाचन कार्यालय में शिकायतें की, स्ट्रॉन्ग रूम में ईवीएम के साथ खराब मशीनों को भी रखी गई है। एजेंट को जो मतदान का पत्रक मिला है वही है और निर्वाचन आयोग से कोई भी जानकारी नहीं मिली है।

raman singh age is not for hitting sixes says bhupesh baghel

धमतरी में जो शिकायत मिली है वैसी ही घटना बालोद और दुर्ग में भी मिली है। उन्होंने आरोप लगाया कि दुर्ग में 6 विधानसभा के सीसीटीवी कैमरा को बंद किया गया था, फिर बाद में चालू कर दिया गया। जिसका कोई जवाब नहीं दे रहे हैं। बेमेतरा में भी जिसे जिम्मेदारी दी गई थी सुरक्षा की वो ही लैपटॉप ले कर गए है, ऐसे में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार करना चाहिए, पर अब तक कुछ भी नहीं हुआ है।

भूपेश ने कहा कि हमने निर्वाचन आयोग से मांग की है वीवीपीएटी के जरिए मतगणना की जानी चाहिए। मतदान केंद्र वार निर्वाचन आयोग से मत प्रतिशत को लेकर कोई सूचना नहीं मिली है। जनसंपर्क विभाग से मिल रहे आकंड़े और निर्वाचन के आकंडों में अंतर है। यह अंतर 47 हजार मतों का है। उन्होंने सवाल किया कि मतदाताओं ने मतदान कर लिया तो अंतिम आंकड़ा देने में आयोग को दिक्कत क्यों है। लगता है दाल में कुछ काला है। इसके अलावा उन्होंने स्ट्रॉन्ग रूम में एक्स्ट्रा इवीएम रखे जाने की बात कहते हुए कहा कि मतदान केंद्रों तक कॉउटिंग हाल में इवीएम ले जाने के दौरान मशीन बदलने की आशंका बनी रहेगी।

ये भी पढ़ें- 40 रु के लिए रिटायर्ड फौजी की निर्मम हत्या, बस में मिली लाश का पुलिस ने किया खुलासा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+