Raipur: वेबसीरीज़ अनार्की का मुहूर्त, CS अमिताभ जैन और CM के सलाहकार गौरव द्विवेदी ने दिया क्लैप-शॉट

इसी कड़ी में सोमवार को वेब-सीरिज ‘अनार्की' के लिए राज्य के मुख्य सचिव अमिताभ जैन और मुख्यमंत्री के सलाहकार गौरव द्विवेदी ने क्लैप-शॉट दिया।

Bollywood news: छत्तीसगढ़ में नई फ़िल्म नीति लागू होने के बाद से रायपुर लगातार बॉलीवुड फिल्मों और वेब सीरीज़ की शूटिंग के लिए पसंदीदा जगह बनी हुई है। इसी कड़ी में सोमवार को वेब-सीरिज 'अनार्की' के लिए राज्य के मुख्य सचिव अमिताभ जैन और मुख्यमंत्री के सलाहकार गौरव द्विवेदी ने क्लैप-शॉट दिया। निर्देशक तारिक खान द्वारा निर्देशित इस वेब-सीरिज में तिग्मांशु धूलिया, पीयूष मिश्रा, जाकिर हुसैन, यशपाल शर्मा और अनिता हासनंदनी जैसे कलाकार काम कर रहे हैं। वेब-सीरिज 'अनार्की' के पहले शेड्यूल की शूटिंग इस साल अप्रैल में हो चुकी है। इसके दूसरे और अंतिम शेड्यूल की शूटिंग अभी छत्तीसगढ़ में चल रही है।

CS अमिताभ जैन और सीएम के सलाहकार गौरव द्विवेदी ने दिया क्लैप शॉट

CS अमिताभ जैन और सीएम के सलाहकार गौरव द्विवेदी ने दिया क्लैप शॉट

मुख्य सचिव अमिताभ जैन और मुख्यमंत्री के सलाहकार गौरव द्विवेदी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में तैयार राज्य की फिल्म नीति की खासियतों के बारे में निर्देशक श्री तारिक खान और उनकी टीम को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश की फिल्म नीति से प्रभावित होकर बॉलीवुड के निर्माता-निर्देशक शूटिंग के लिए लगातार छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। यहां कई वेब-सीरिजों की शूटिंग हो चुकी है। उन्होंने निर्देशक खान को भी वेब-सीरिज की शूटिंग के लिए राज्य शासन की तरफ से हर तरह के सहयोग का भरोसा दिलाया।

फ़िल्म निर्देशक तारीख खान,अभिनेत्री अनिता हस्सनंदनी भी रहे मौजूद

फ़िल्म निर्देशक तारीख खान,अभिनेत्री अनिता हस्सनंदनी भी रहे मौजूद

रायपुर के सिविल लाइन स्थित छत्तीसगढ़ क्लब में हिंदी वेब सीरीज़ अनार्की के दूसरे चरण की शूटिंग का मुहूर्त शार्ट और शूटिंग का शुभारंभ राज्य सरकार के मुख्य सचिव अमिताभ जैन के हाथों हुआ। इस दौरान छत्तीसगढ़ सरकार के सलाहकार गौरव द्विवेदी, फ़िल्म निर्देशक तारीख खान,अभिनेत्री अनिता हस्सनंदनी भी मौजूद रहे। छत्तीसगढ़ की फ़िल्म नीति निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले गौरव द्विवेदी ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार की नई फिल्म नीति से प्रभावित होकर प्रदेश के कई शहरों की खूबसूरत लोकेशंस पर फिल्में और वेब सीरीज़ का निर्माण हो रहा है। यह सब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रयासों से सम्भव हो सका है। हमारा प्रयास है कि छत्तीसगढ़ कलाकारों को अच्छा मंच औऱ रोजगार उपलब्ध करवा सकें।

तारीख खान बोले,रायपुर है सुंदर ,छत्तीसगढ़ का भविष्य उज्जवल

तारीख खान बोले,रायपुर है सुंदर ,छत्तीसगढ़ का भविष्य उज्जवल

अनार्की को निर्देशन कर रहे तारीख खान ने बताया कि रायपुर एक सुंदर जगह है। हमारी वेब सीरीज़ के करीब 50 दिन की शूटिंग हो चुकी है।अनार्की 90 के दशक की कहानी है,जो माफियाओं के इर्द गिर्द घूमती है। उन्होंने बताया कि रायपुर शहर में उनका अनुभव अच्छा है ,वह चाहते है कि छत्तीसगढ़ के खूबसूरत लोकेशन पूरी दुनिया देखे। तारीख खान ने जिस प्रकार से राज्य सरकार सिनेमा उद्योग को बढ़वा दे रही है,वह काफी सकारात्मक माहौल तैयार करेग। छत्तीसगढ़ के सिनमाई भविष्य को लेकर उन्होंने कहा कि आने वाले समय में छत्तीसगढ़ काफी तरक्की करेगा।

छत्तीसगढ़ के 50 से अधिक कलाकारों को मौका

छत्तीसगढ़ के 50 से अधिक कलाकारों को मौका

वेबसीरीज़ का निर्माण वर्तुल फ़िल्म प्राइवेट लिमिटेड अंबिका मल्टी वेचर्स प्राइवेट लिमिटेड वीआईपी मूवीज एन्ड इंटरटेनमेंट और इरा फिल्मस के संयुक्त मार्गदर्शन और प्रयास से हो रहा है। इस वेब सीरीज़ में लाइन प्रोड्यूसर का कार्य रायपुर की संस्था टीम एमकेजी संभाल रही है। टीम एमकेजी के प्रबंधक कौशल विश्वकर्मा ने बताया कि इसके साथ ही छत्तीसगढ़ से भी 50 से अधिक कलाकार इस वेबसीरीज़ "अनार्की "मे नजर आएंगे। जिसमे रायपुर शहर जाने माने व्यवसायी सोहेल सेठी , धर्मेंद्र सिंह ,रत्नाकर राव शिंदे, हेमंत यादव समेत कई नए कलाकारों को अवसर मिला है।

बचपन का सपना हुआ पूरा, रायपुर के सोहेल निभा रहे है अनार्की में दमदार रोल

बचपन का सपना हुआ पूरा, रायपुर के सोहेल निभा रहे है अनार्की में दमदार रोल

रायपुर शहर के जाने माने व्यवसायी ने सोहेल सेठी बताया कि उनका बचपन से सपना था कि वह सिनेमा के पर्दे पर नजर आएं। उनकी कद काठी और पर्सनलिटी देखकर लोगभी कहते थे कि आपको अभिनय की दुनिया में किस्मत आजमानी चाहिए।

इसी बीच छत्तीसगढ़ सरकार की नई फिल्म नीति के लागू होने से छत्तीसगढ़ में फिल्मों और वेबसीरीज़ की शूटिंग को लेकर माहौल बना , जिसका मुझे फायदा मिला और मुंबई गए बिना अपने शहर में ही मुझे एक्टिंग का मौका मिल गया। सोहेल सेठी ने बताया कि बिज़नेस फैला होने के कारण उनके पास वक़्त कम रहता है,लेकिन रायपुर में वेबसीरीज़ के निर्माण के कारण मैंने थोड़ा वक़्त निकाला और मेरा सपना पूरा कर पाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+