रायपुरः प्रेमी के घर गई प्रेमिका तो परिजनों ने केरोसिन डालकर जिंदा जलाया, 80 फीसदी जल गई युवती

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में एक दर्दनाक वारदात सामने आई है, जहां प्रेमी के घर उसके परिजनों से मिलने गई प्रेमिका को जिंदा जला दिया। पुलिस के मुताबिक सरस्वती सोनवानी नाम की युवती अस्पताल में मौत से जूझ रही है। बता दें कि यह घटना खोल्हा गांव के 18 दिसंबर की है। पीड़िता के भाई ने अपनी बहन के प्रेमी लल्लू सतनाम के माता-पिता और एक रिश्तेदार के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराया है।

raipur boyfriend fmily tried to killed his girlfriend

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तारकेश्वर पटेल ने बताया कि शिकायत के मुताबिक सतनाम ने किसी बात पर चर्चा करने के लिए 18 दिसंबर को युवती को अपने घर बुलाया। लेकिन जब वह घर पहुंची तो सतनाम घर पर नहीं था और उसके माता-पिता व भाभी ने उसके साथ मारपीट की। फिर उसे जान से मारने के लिए मिट्टी का तेल डालकर जिंदा आग के हवाले कर दिया। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि युवती 80 फीसदी जल चुकी है और उसे तत्काल अभानपुर के एक अस्पताल में ले जाया गया।

हालांकि बीते शनिवार को वहां से पीड़िता को दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार शिकायत के मुताबिक लल्लू सतनाम के पिता जलाल सतानमी और मां दुक्लहा बाई तथा भाभी नैना बाई के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बता दें कि पीड़िता की हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों की निगरानी में उसकी देखभाल की जा रही है।

यह भी पढ़ेंः सहारनपुरः मोमबत्ती से लगी आग और धीरे-धीरे पूरे घर में फैल गई, मां समेत दो बच्चों की दम घुटने से मौत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+