सहारनपुरः मोमबत्ती से लगी आग और धीरे-धीरे पूरे घर में फैल गई, मां समेत दो बच्चों की दम घुटने से मौत
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के नुकड़ थाना क्षेत्र में रविवार की रात को दर्दनाक हादसा हो गया, जहां एक मकान में आग लगने से सो रही महिला और उसकी दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। वहीं परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए पंचनामा भरवा कर शव को ले कर चले गए। हालांकि पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

एसडीएम और सीओ ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। नुकड़ थाना इलाके के बंजारन गांव में बीती रात करीब 11 बजे गर्म कपड़े बेचने वाली महिला के घर में आग लग गई। मोमबत्ती से कपड़ों में आग लगी और कुछ ही पल में आग दो कमरों में फैल गई। घर के अंदर कपड़ा बेचने का काम करने वाली मुन्नी, बेटा आलीशान और पांच साल की बेटी की दम घुटने से मौत हो गई।
घटना के दौरान पति सलीम घर पर मौजूद नहीं था। वह चालक का काम करता है। घटना का पता चलते ही गांव में मातम पसर गया। एसडीएम पीएस राणा, सीओ शिवेंद्र, थानाध्यक्ष सुशील बीती रात में ही घटनास्थल पर पहुंचे। आसपास के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया। लेकिन परिजनों के कहने पर बिना किसी तरह की कार्रवाई किए बिना पंचनामा भरवा कर शव परिजनों को सौंप दिया।
यह भी पढ़ेंः सहारनपुर: देवबंद में नाबालिग से रेप, परिवार संग फरार हुआ आरोपी युवक












Click it and Unblock the Notifications