छत्तीसगढ़: भूपेश बघेल कैबिनेट में 9 नए मंत्रियों ने ली शपथ
छत्तीसगढ़। राजधानी रायपुर के ऐतिहासिक पुलिस ग्राउंड में भूपेश सरकार के नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम शुरू हो गया। भूपेश कैबिनेट के 9 मंत्री अपने पद की शपथ लेंगे। इसके लिए तैयारियां सोमवार शाम तक ही पूरी कर ली गईं थीं। मंत्रिमण्डल में कुल मंत्रियों की संख्या 13 होनी है। भूपेश सहित तीन मंत्री पहले ही पद की शपथ ले चुके हैं।

इन मंत्रियों ने ली शपथ
भूपेश बघेल मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए राजधानी रायपुर के पुलिस ग्राउंड में तीसरे मंत्री के रूप में रविन्द्र चौबे ने शपथ ली। प्रेम सिंह टेकाम ने चौथे मंत्री के रूप में शपथ लिया। ये सरगुजा सभांग से विधायक हैं। बस्तर के कोंटा से लगातार पांचवीं बार चुनाव जीते कवासी लखमा ने पांचवें और कवर्धा विधायक मो. अकबर ने चौथे मंत्री के रूप में शपथ ली। रायपुर संभाग के आरंग सीट से विधायक शिव डहरिया शपथ ली। कांग्रेस की वरिष्ठ महिला विधायक अनिला भेड़िया मंत्री पद की शपथ ली। सतनामी समाज के धर्म गुरु और अहिवारा सीट से विधायक रुद्र गुरु ने मंत्री पद की शपथ ली। खरसिया सीट से विधायक युवा नेता उमेश पटेल ने मंत्री पद की शपथ ली। बता दें उमेश पटेल स्व. नंद कुमार पटेल के बेटे हैं।

मंत्री मंडल का हुआ विस्तार
भूपेश बघेल के मंत्रिमंडल में अंबिकापुर विधायक टीएस सिंहदेव और दुर्ग ग्रामीण विधायक ताम्रध्वज साहू को पहले ही शामिल कर लिया गया है। 17 दिसंबर को भूपेश बघेल को मुख्यमंत्री पद की शपथ के साथ ही इन दोनों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई थी।












Click it and Unblock the Notifications