Bharat Jodo Yatra की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में शुरू हुई किसान जोड़ो सम्मान यात्रा
मंगलवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने नारियल फोड़कर किसान जोड़ो यात्रा को हरी झंडी दिखाकर दंतेवाड़ा के लिए रवाना किया।
Kisan Samman Yatra देशभर में भारत जोड़ो यात्रा निकाल रही कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में एक नई यात्रा की शुरुआत की है। धान के कटोरे के नाम से मशहूर कृषि प्रधान राज्य छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने किसान जोड़ो सम्मान यात्रा शुरू की है। मंगलवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने नारियल फोड़कर किसान जोड़ो सम्मान यात्रा को हरी झंडी दिखाकर दंतेवाड़ा के लिए रवाना किया। कांग्रेस की यह यात्रा अलग-अलग जत्थों में प्रदेशभर का दौरा करेगी,इसके लिए 36 बसों का रथ तैयार किया गया है।

कांग्रेस की इकाई किसान कांग्रेस की तरफ से जानकारी दी गई कि छत्तीसगढ़ के हर शहर और गांवों के बूथों में 36 किसान रथ के जरिये से राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का संदेश पहुंचाया जाएगा। इसके अलावा भूपेश बघेल सरकार की 36 जन कल्याणकारी योजनाओं को भी किसान मतदाताओं पहुंचाने की भी पूरी तैयारी है। नवंबर में शुरू हुई किसान सम्मान यात्रा का दिसंबर में समापन होगा, जिसमें किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखपाल सिंह खैरा विशेष रूप से शामिल होंगे। किसान प्रदेश अध्यक्ष रामबिलास साहू ने कहा कि सीएम भूपेश बघेल की सरकार किसानों की सरकार हैं,जिसमे कर्ज माफी योजना का लाभ किसानो को दिलवाया ।
छत्तीसगढ़ के 20 लाख किसानों का करीब 11 हजार करोड़ का ऋण माफ हुआ। धान की कीमत वादे के मुताबिक 2500 रुपया प्रति क्विंटल दिया। इस साल धान की कीमत 2640 एवं 2660 रुपया देगी। धान के अतिरिक्त राजीव गांधी किसान न्याय योजना, के जरिये के कोदो, कुटकी, मक्का, गन्ना, दलहन, तिलहन, फलदार वृक्ष और वृक्षारोपण करने वाले कृषको 10 हजार प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि दे रही है। 5 लाख से अधिक किसानों को स्थाई पंप कनेक्शन दिया गया। इस यात्रा के माध्यम से इन योजनाओं पर भी चर्चा की जाएगी।
भारत जोड़ो पदयात्रा का संचालन कांग्रेस के प्रमुख संगठन और अनुषांगिक संगठन अलग से कर रहे हैं। इसमें तहत पृथक ब्लॉक और विधानसभा क्षेत्रों में पदयात्राएं है। कांग्रेस वालों का कहना है, छत्तीसगढ़ में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का रूट नहीं है। इसलिए प्रदेश में सभी इकाईयां ब्लॉकों में पदयात्रा आयोजित करके कांग्रेस भारत जोड़ो का संदेश पहुंचा रही हैं।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में सड़कों के निर्माण में आई तेजी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी में जारी है काम











Click it and Unblock the Notifications