पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी करुणा शुक्ला का कोरोना से निधन
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी करुणा शुक्ला का सोमवार रात कोरोना वायरस से निधन हो गया। कोरोना होने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित रामकृष्ण अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
रायपुर, 27 अप्रैल। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी करुणा शुक्ला का सोमवार रात कोरोना वायरस से निधन हो गया। कोरोना होने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित रामकृष्ण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 70 वर्षीय कांग्रेस नेता करुणा शुक्ला के निधन पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव समेत देश के कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।
Recommended Video

कांग्रेस चिकिस्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राकेश गुप्ता ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को बलौदाबाजार में किया जाएगा। वह वर्तमान में समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष थीं। उन्होंने साल 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा से टिकट न मिलने पर कांग्रेस का दामन थाम लिया था। भाजपा में रहते हुए वह भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जैसे कई अहम पदों पर रहीं।
यह भी पढ़ें: हरिद्वार महाकुंभ 2021: अंतिम शाही स्नान में दिखा कोरोना का असर, बेहद कम संख्या में पहुंचे श्रद्धालु
छ्त्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने उनके निधन पर शोक जताते हुए ट्विटर पर लिखा, 'मेरी करुणा चाची यानी करुणा शुक्ला जी नहीं रहीं। निष्ठुर कोरोना ने उन्हें भी लील लिया। राजनीति से इतर उनसे बहुत आत्मीय पारिवारिक रिश्ते रहे और उनका सतत आशीर्वाद मुझे मिलता रहा। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें और हम सबको उनका विछोह सहने की शक्ति।' कुरुणा शुक्ला सर्वप्रथम साल 1993 में बीजेपी की टिकट पर विधायक बनीं।
कांग्रेस में शामिल होने के बाद उन्होंने साल 2018 में पूर्व सीएम रमन सिंह के खिलाफ राजनांदगांव से चुनाव लड़ा, हालांकि इसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा। उनका जन्म अगस्त 1950 में ग्वालियर में हुआ था और उन्होंने भोपाल विश्वविद्यालय से अपनी पढ़ाई पूरी की।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications