छत्तीसगढ़: हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता कनक तिवारी को बनाया महाधिवक्ता

Raipur News (रायपुर)। बिलासपुर हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता कनक तिवारी को छत्तीसगढ़ का नया महाधिवक्ता बनाया हैं। राज्य शासन की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। वे जुगल किशोर गिल्डा की जगह लेंगे, जिन्होंने कांग्रेस की सरकार बनते ही इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद शासन ने नया आदेश जारी किया है।

kanak tiwari becomes new advocate general of chhattisgarh

मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार, वरिष्ठ अधिवक्ता कनक तिवारी दिग्विजय सिंह के करीबी माने जाते है। इतना ही नहीं तिवारी दिग्विजय सिंह सरकार में एमपी गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष भी रहे चुके हैं। 26 जुलाई 1940 को जन्मे कनक तिवारी ने अंग्रेजी साहित्य के प्राध्यापक के रूप में अपने कैरियर की शुरुआत की। 8-9 वर्षों तक विभिन्न महाविद्यालयों में पढ़ाने के बाद प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया सहित उच्च मीडिया संस्थानों में पत्रकारिता की।

इसके बाद साल 1971 में रविशंकर विवि से एलएलबी की परीक्षा में स्वर्ण पदक लेकर वकालत का व्यवसाय चुना। फिलहाल सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, बार एसोसिएशन ऑफ इंडिया, छत्तीसगढ़ बार एसोसिएशन, इंडियन लॉ इंस्टीट्यूट और इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ ज्यूरिस्ट्स के सक्रिय सदस्य हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+