Jharkhand के विधायक पहुंच रहे हैं छत्तीसगढ़, रायपुर में होटल मेफेयर में सुरक्षा बढ़ाई गई
रायपुर, 30 अगस्त। झारखंड में सियासी उठापठक के बीच खबर सामने आ रही है कि यूपीए गठबंधन के सभी विधायक छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर लाए जा रहे हैं। जानकारी मिल रही है कि राजधानी रायपुर के मेफेयर रिसॉर्ट में रुकेंगे। झारखंड के रांची एयरपोर्ट से विधायक रवाना हो चुके हैं। नेताओं ने इस बात की पुष्टि नहीं की है,लेकिन झारखंड के विधायक रायपुर पहुंचेंगे। बहरहाल रायपुर में राजधानी पुलिस अलर्ट मोड पर है।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के नया रायपुर में स्थित होटल मेफेयर रिसोर्ट में हलचल देखी जा रही है। नया रायपुर स्थित होटल मेफेयर में स्टाफ अलर्ट मोड पर हैं करीब 47 कमरे बुक किये गए हैं। मिली जानकारी मुताबिक कांग्रेस बैठक के नाम से रायपुर के होटल मेफेयर में बुकिंग करवा ली गई थी।
इसके साथ ही रिसोर्ट में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है। बताया जा रहा है कि झारखंड के विधायक शाम 7 बजे की फ्लाइट से यहां लाये जा सकते हैं। गौरतलब है कि झारखंड में राजनीतिक अस्थिरता के पश्चात् झारखंड मुक्ति मोर्चा, और कांग्रेस के विधायकों को रायपुर लाया जा रहा है। उनके नवा रायपुर के होटल में ठहरने की व्यवस्था की गई है। खास बात यह है कि यह दूसरा अवसर है कि जब विधायकों को तोड़फोड़ से बचाने के लिए रायपुर लाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में मिला बेहद सुंदर सांप ,पहले नहीं दिखा था इधर, जानिए Arrow-headed trinket के बारे में












Click it and Unblock the Notifications