छत्तीसगढ़ में मिला बेहद सुंदर सांप ,पहले नहीं दिखा था इधर, जानिए Arrow-headed trinket के बारे में
मिली जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ में एरो हेडेड ट्रिकेंट सांप पहली बार देखा गया है। बताया जा रहा है कि जब इसे पकड़ा गया,तो इसकी पहचान करने के बाद उसे घने जंगलों में छोड़ दिया गया था। पहले कभी नहीं दिखा इधर
बस्तर,30 अगस्त। छत्तीसगढ़ में बीते दिनों हनी बेजर और सबसे छोटे प्रजाति का हिरण देखा गया था. इसी बीच एक दुर्लभ प्रजाति का सांप भी देखा गया है। घने जंगलों से घिरे छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में एक दुर्लभ प्रजाति के सांप को देखा गया है। यह सांप देखने में बेहद खूबसूरत होता है।

छत्तीसगढ़ में मिल रहे हैं दुर्लभ जीव
छत्तीसगढ़ के बस्तर में जैव विविधता का अनुकूल माहौल है ,यहाँ बीते कुछ महीनो में ऐसे दुर्लभ प्रजाति के वन्यजीव देखे गए हैं ,जिन्हे छत्तीसगढ़ में पहले कभी नहीं देखा गया था। हाल ही में हनी बेजर और सबसे छोटे प्रजाति के हिरण को देखा गया था।
अब जानकारी मिल रही है कि कुछ महीनो पहले ही बस्तर में एक दुर्लभ प्रजाति का सांप देखा गया था। मिली जानकारी के मुताबिक मई के महीने में दंतेवाड़ा जिले में एक अनोखे दुर्लभ प्रजाति का सांप देखा गया था, इस सांप को एरो हेडेड ट्रिंकेट यानि Arrow-headed trinket के नाम से जाना जाता है।

पहली बार देखा गया Arrow-headed trinket
मिली जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ में एरो हेडेड ट्रिकेंट सांप पहली बार देखा गया है। बताया जा रहा है कि जब इसे पकड़ा गया,तो इसकी पहचान करने के बाद उसे घने जंगलों में छोड़ दिया गया था। दंतेवाड़ा के NMDC प्लांट के 10-11 में इस सर्प को देखा गया था, जिसकों पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम को बुलाया गया, टीम ने बेहद ही मेहनत करने के बाद सांप को पकड़ने में सफलता पाई। सर्प को पकड़ने के बाद उसके बारे में पूरी जानकारी हासिल की गई। तब पता चला कि यह बेहद दुर्लभ प्रजाति का सांप है।

घने जंगलों में छोड़ दिया गया
सर्प को पकड़ने के बाद उसे बैलाडीला के घने जंगल में छोड़ दिया गया। जानकारों के मुताबिक यह सांप चिड़िया, मेंढ़क, गिरगिट, छिपकली, और चूहा खाता है, हल्के भूरे और चितकबरे रंग का यह सांप देखने में बहुत सी सुंदर लगता है। वन विभाग के लोगों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में एरो हेडेड ट्रिकेंट सांप के मिलने का यह पहला पुख्ता प्रमाण है ,क्योंकि पहली बार इसे दंतेवाड़ा देखा गया है।

Arrow-headed trinket होता है बेहद शर्मिला
यह सांप देखने में जितना सुंदर होता है,उतना ही शर्मिला होता है। यही नहीं इसके दांतों में विष भी नहीं होता है। यह अधिकतर पहाड़ी इलाको में पाया जाता है। वृक्ष की टहनियों, पानी और जमीन में भी यह रहता है, छत्तीसगढ़ में इस प्रकार की दुर्लभ प्रजाति का सर्प पहली बार मिला है, जानकारों ने मुताबिक कि यह बेहद ही शर्मीले किस्म का सर्प होता है, जो पेड़ की टहनियों और भूमि दोनों जगह रहता है।
यह भी पढ़ें इंसानों की तरह खोला घर का दरवाजा, किचन में घुसे भालू ,फिर किया डिनर
यह भी पढ़ें पति के Character पर करती थी शक, बोलती थी करवा दूंगी ट्रांसफर, फिर Highcourt ने सुनाया अहम फैसला












Click it and Unblock the Notifications