IAS समीर विश्नोई की कोर्ट में पेशी, इधर पत्नी ने सीएम भूपेश से मांगी सुरक्षा, ED पर लगाए गंभीर आरोप
छत्तीसगढ़ मी ईडी के छापे के बाद पल-पल सियासी माहौल गर्म होता जा रहा है। गुरुवार को ईडी की कार्रवाई से जुडी सबसे अहम अपडेट यह रही कि ईडी ने चिप्स के सीईओ और IAS अधिकारी समीर विश्नोई को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया है ।
रायपुर, 13 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ मी ईडी के छापे के बाद पल-पल सियासी माहौल गर्म होता जा रहा है। गुरुवार को ईडी की कार्रवाई से जुडी सबसे अहम अपडेट यह रही कि ईडी ने चिप्स के सीईओ और IAS अधिकारी समीर विश्नोई को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया है ।जहां प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने 7 दिनों की ट्रांजिट रिमांड मांगी है।इधर उनकी पत्नी प्रीति विश्नोई ने सीएम भूपेश बघेल से मिलकर ईडी के अधिकारियो पर गंभीर आरोप लगाते हुए सुरक्षा की मांग की है।
Recommended Video

समीर विश्नोई की पत्नी ने सीएम भूपेश बघेल से मुलाकात करके ईडी पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। अपने भेंट मुलाकात कार्यक्रम से रायपुर लौटे सीएम भूपेश बघेल से रायपुर हेलीपेड पर आईएएस समीर की पत्नी और अन्य परिजनों मुलाकात करके उन्हें एक पत्र सौंपा जिसमे ईडी की कार्रवाई को असंवैधानिक बताते हुए सुरक्षा की मांग की गई है। नीचे डीईए ट्विट में आप पूरा पत्र पढ़ सकते हैं।
अदालत में पेश करने से पहले ईडी ने IAS समीर विश्नोई का सरकारी अस्पताल में मेडिकल चेकअप भी करवाया है। उनके अतिरिक्त कारोबारी सुनील अग्रवाल, लक्ष्मीकांत तिवारी की गिरफ्तारी हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक नवनीत तिवारी को भी हिरासत में लिया गया है। इन सभी पर कोल कारोबारियों से गैरकानूनी लेनदेन और आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप हैं।
इससे अलावा गुरूवार को रायगढ़ की कलेक्टर रानू साहू के आवास में जांच के एक दिन बाद कम्पोजिट बिल्डिंग स्थित माइनिंग दफ्तर में दबिश दी गई। इसके पूर्व कम्पोजिट बिल्डिंग को CRPF की टीम ने अपने घेरे में ले लिया था। अफसर माइनिंग ऑफिस के अधिकारियों की टीम दस्तावेज की जांच कर रही है।
यह भी पढ़े Chhattisgarh News: सीएम भूपेश बघेल ने कहा- रमन सिंह ईडी के प्रवक्ता बने घूम रहे हैं












Click it and Unblock the Notifications