Chhattisgarh News: सीएम भूपेश बघेल ने कहा- रमन सिंह ईडी के प्रवक्ता बने घूम रहे हैं

ईडी के छापे और अधिकारियों की गिरफ्तारी के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार और पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह पर जमकर हमला बोला है।

रायपुर, 13 अक्तूबर। ईडी के छापे और अधिकारियों की गिरफ्तारी के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार और पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह पर जमकर हमला बोला है। सीएम भूपेश बघेल ने गुरुवार को रायपुर के पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि 40 घंटे से अधिक बीत चुके हैं,लेकिन ईडी अभी तक यह नहीं बता सकी है कि किसके घर से क्या-क्या बरामद किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि रमन सिंह ईडी के प्रवक्ता बनाकर घूम रहे हैं,उन्हें भी मुझपर लगाए गए आरोपों पर जवाब देना चाहिए और सूत्रों के हवाले से बदनाम करना बंद करना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि रमन सिंह को बताना चाहिए 2003 से लेकर 2018 के बीच दिखाई दे रही संपत्ति पर इतना अंतर क्यों है? अगर केंद्रीय जांच एजेंसी निष्पक्ष हैं,तो इन मामलों में जांच क्यों नहीं हो रही है।

raman

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र की मोदी सरकार से सवाल पूछते हुए कहा कि ईडी की कार्रवाई कांग्रेस शासित राज्यों में ही क्यों,हो रही है? ईडी पूर्व सीएम रमन सिंह पर लगे आरोपों की जांच क्यों नहीं हो रही? बघेल ने कहा कि रमन सरकार में चिटफंड प्रकरण में साढ़े 6 हजार करोड़ की मनी लांडरिंग हुई थी, मैंने केंद्रीय गृहमंत्री को चिट्ठी भी लिखी है। नागरिक आपूर्ति निगम घोटाले की डायरी में सीएम सर सीएम मैडम का नाम है,ईडी उसकी जांच क्यों नहीं कर रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि बीजेपी सरकार में भ्रष्टाचार का काला चिट्ठा है। केंद्र सरकार के इशारों पर केंद्रीय जांच एजेंसियां काम कर रही है। उन्होंने असम के सीएम हेमंत बिस्वा का उदाहरण देते हुए कहा कि भाजपा में शामिल होने से नेताओं के सारे पाप धुल जाते हैं।

इससे पहले सीएम भूपेश बघेल ने ट्विट करते हुए भी डॉ रमन सिंह पर निशाना साधते हुए लिखा कि "भ्रष्टाचार के अंतरराष्ट्रीय पितामह" को लगता है कि मार्गदर्शक मंडल में हुई "वाइल्ड कार्ड एंट्री" से बाहर आने के लिए छत्तीसगढ़ को बदनाम करेंगे, ये नहीं चलेगा।कौन किसका ATM है, इसका प्रमाण तो देना ही पड़ेगा।पनामा के खाते में दर्ज है जिनका नाम वो फिर करने लगे छत्तीसगढ़ को बदनाम

अपने ट्विट को विस्तार देते हुए उन्होंने आगे लिखा कि वैसे नान की डायरी में नागपुर से लखनऊ तक का ज़िक्र है वो किस Swipe Machine से हस्तांतरित हुए थे, प्रदेश की जनता जानना चाह रही है।

इस खबर को विस्तार से समझने के लिए यह खबर अवश्य पढ़ें Chhattisgarh: रमन सिंह पर मुकदमा करेंगे भूपेश बघेल? 'सोनिया का ATM' कहने पर हुए नाराज़ ,पढ़िए पूरी खबर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+