रायपुर: इलाज कराने गई छात्रा से डॉक्टर ने किया रेप, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक झोलाछाप डॉक्टर पर छात्रा से रेप का आरोप लगा है। घटना के दो महीने बाद मामले का खुलासा तब हुआ जब 15 मार्च को छात्रा की मां उसे लेकर आरोपी डॉक्टर के पास इलाज कराने पहुंची। डॉक्टर ने अपनी करतूत छिपाते हुए छात्रा को प्रेग्नेंट बताते हुए अबॉर्शन की सलाह दी। इसके बाद छात्रा ने परिजनों को डॉक्टर की करतूत बयां की। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।

इलाज कराने डॉक्टर के पास गई थी छात्रा

इलाज कराने डॉक्टर के पास गई थी छात्रा

मामला रायपुर के आरंग इलाके का है। दो महीने पहले छात्रा श्याम नगर स्थित झोलाछाप डॉक्टर के तारक क्लिनिक में अपना इलाज कराने गई थी। आरोप है कि डॉक्टर मन्नूलाल तारक ने इलाज के बहाने छात्रा को बेहोश कर दिया और उसके साथ रेप किया। कुछ देर बाद जब छात्रा को होश आया तो उसे शक हुआ। छात्रा को अपने शरीर में कुछ बदलाव लगा। डॉक्टर ने तबीयत खराब होने की बात कहकर बात टाल दी।

छात्रा ने बताई डॉक्टर की करतूत

छात्रा ने बताई डॉक्टर की करतूत

15 मार्च को छात्रा की तबीयत बिगड़ी तो उसकी मां उसे दोबारा आरोपी डॉक्टर के पास इलाज कराने पहुंची। आरोपी ने अपनी करतूत को छिपाते हुए छात्रा को प्रेग्नेंट बताया और परिजनों को उसका अबॉर्शन कराने की सलाह दी। छात्रा के परिजन डॉक्टर की बात सुनकर हैरान थे। उन्होंने बेटी की टेस्ट करवाया, जिसमें उसके प्रेग्नेंट होने की बात पुख्ता हो गई। इसके बाद छात्रा ने डॉक्टर की करतूत बयां की। परिजनों की ​शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।

अंबिकापुर में किशोर ने की हैवानियत

अंबिकापुर में किशोर ने की हैवानियत

उधर, अंबिकापुर में 16 साल के लड़के ने अपनी मुंहबोली छह साल की भांजी से रेप की कोशिश की। बच्ची ने शोर मचाया तो उसका मुंह और गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव के साथ भी रेप करता रहा। आरोपी किशोर ने बच्ची का शव चार दिनों तक अपने घर में छिपाए रखा। जब बदबू आने लगी तो उसे गांव के ही कुएं में फेंक आया। पुलिस ने कुएं से शव बरामद करने के बाद आरोपी किशोर को पकड़ लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+