छत्तीसगढ़ में कचरे की गाड़ी में भरकर श्मशान घाट तक ले जाए जा रहे कोरोना संक्रमित मरीजों के शव
छत्तीसगढ़ के राजनंदगांव से बेहद चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है। वहां कोरोना मरीजों के शवों को श्मशान घाट तक पहुंचाने के लिए कचरा उठाने वाली गाड़ी का इस्तेमाल हो रहा है।
रायपुर, 14 अप्रैल। छत्तीसगढ़ के राजनंदगांव से बेहद चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है। वहां कोरोना मरीजों के शवों को श्मशान घाट तक पहुंचाने के लिए कचरा उठाने वाली गाड़ी का इस्तेमाल हो रहा है। राजनंदगांव से आई तस्वीर में चार कर्मचारियों को पीपीई किट पहने हुए और और कोरोना से संक्रमित मरीज के शव को कूड़े की गाड़ी में से उठाकर श्मशान घाट पर रखते हुए देखा जा सकता है।

Recommended Video
जब इस पूरी घटना के बारे में मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि शव वाहन की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी नगर पंचायत और मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) की होती है।
राजनंदगांव प्रेस क्लब के निदेशक अजय सोनी ने कहा कि कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों और बेड की कमी से से निपटने के लिए, राजनंदगांव प्रेस क्लब को कोविड केंद्र में तब्दील किया गया है जहां असिम्प्टोमेटिक मरीजों का मुफ्त इलाज चल रहा है। यहां, असिम्प्टोमेटिक मरीजों के लिए 30 बेड की व्यवस्था की गई है। उनकी देखभाल के लिए प्रेस क्लब में स्वास्थ्य कर्मी भी हर समय उपस्थित रहेंगे।
यह भी पढ़ें: कोरोना वायरस का कहर, देश में पहली बार एक दिन के भीतर मिले 2 लाख से ज्यादा केस
मालूम हो कि छत्तीसगढ़ देश के 10 सबसे अधिक कोरोना प्रभावित राज्यों में से एक है। राजधानी रायपुर में स्थित मुख्य सरकारी अस्पताल में कोरोना मरीजों की लाशें भरी पड़ी हैं। इसके अलावा आईसीयू और ऑक्सीजन उपकण बेड भी फुल हैं। नए कोरोना मरीजों के लिए अस्पताल में बिल्कुल भी जगह नहीं बची है। पिछले सप्ताह अस्पताल की एक वीडियो वायरल हुई थी, जिसमें साफ तौर पर लाशों तो इधर उधर बिखरे हुए दिखाया गया था। रायपुर सरकारी अस्पताल की स्थिति इस वक्त बेह खराब हो चुकी है।
बुधवार को छत्तीसगढ़ में कोरोना के 14,250 नए मामले सामने आए, जबकि 120 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। राज्य में अब तक कोरोना के 4,86,244 मामले सामने आ चुके हैं जबकि अबतक कुल 5,307 लोगों की मौत हो चुकी है












Click it and Unblock the Notifications