Matrimonial Site पर हुई दोस्ती, दिखाए सपने ,फिर लूट ली जीवनभर की कमाई
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से आनलाइन साइबर ठगी का एक प्रकरण सामने आया है, जिसमें मेट्रीमोनियल साइट शादी डाट काम में अज्ञात शख्स ने तलाकशुदा महिला से छह लाख रुपये लूट लिए।
रायपुर,09 अगस्त। एक महिला को शादी डॉट कॉम में अपना जीवनसाथी ढूंढना महंगा पड़ गया। एक अनजान शख्स से इंटरनेट पर दोस्ती ने उसकी जीवन भर की कमाई छीन ली है। दरअसल छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से आनलाइन साइबर ठगी का एक प्रकरण सामने आया है, जिसमें मेट्रीमोनियल साइट शादी डाट काम में अज्ञात शख्स ने तलाकशुदा महिला से छह लाख रुपये लूट लिए।

शादी डाट काम पर महिला ने की थी दोस्ती
मिली जानकारी के मुताबिक रायपुर की एक महिला को अनजान शख्स ने फोन पर मनी लांड्रिंग के मामले में फंसाने भय दिखाकर उससे उसकी जीवनभर की कमाई लूट ली। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के कोतवाली थाने से मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित महिला की शिकायत के बाद अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज करके पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जिस महिला ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है,वह पेशे से टीचर हैं। महिला ने Matrimonial Site शादी डाट काम पर अपनी जानकारी अपलोड की थी।

तलाकशुदा है महिला ,दो बच्चों की है मां
महिला ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि वह तलाकशुदा है और दो बच्चों की मां हैं। उसने वैवाहिक वेबसाइट शादी डॉट कॉम में अपनी प्रोफाइल बनाई थी।इसी वेबसाइट के माध्यम से उसकी एक अपरचित शख्स से दोस्ती हुई। इस ऑनलाइन दोस्त ने मीठी-मीठी बातें करके महिला से वाट्सएप पर बात करना शुरू कर दिया। इसके बाद डालर में राशि उपहार के तौर में भेजी। कुछ दिनों के बाद महिला को किसी अन्य नंबर से फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद का परिचय दिल्ली एयरपोर्ट अथारिटी और बैंक ऑफ़ अमेरिका दिल्ली ब्रांच से बताकर मनी लांड्रिंग के मामले में फंसने का भय दिखाना शुरू कर दिया।

Money Laundering का दिखाया डर, लूट लिए 6 लाख
रायपुर शहर की महिला टीचर को अक्सर टीवी में मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामलो की न्यूज़ देखती थी। फोन पर मिली धमकी से उसके मन में डर बैठ गया कि बड़े मामले में फंस जाने पर उसका सामाजिक जीवन नष्ट हो जायेगा। लिहाजा भयभीत महिला ने पहले तो अज्ञात फोन कॉलर की बातें मानकर उसके खाते में आहिस्ता आहिस्ता साढ़े छह लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए, लेकिन ऑनलाइन ठगी का संदेश होने पर उसने पुलिस से संपर्क किया।

सबसे पहले दी भाई को सूचना
पीड़ित महिला तलाकशुदा होने के साथ दो बच्चों की मां भी हैं। वह स्कूल में पढ़ाकर अपना परिवार चलाती हैं। एक नई जिंदगी शुरू करने की उसकी कोशिश को ऑनलाइन ठग ने बर्बाद कर दिया। बताया जा रहा है कि महिला ने पाई-पाई जोड़कर कुछ पैसे और जेवर अपने पास रखे थे।मनी लॉन्ड्रिंग के भय से उसने अपनी जीवनभर की कमाई गंवा दी है। सायबर ठगी का शिकार हुई महिला ने सबसे पहले फ्राड की जानकारी अपने भाई को दी। फिर थाने पहुंचकर जाकर शिकायत दर्ज करवाई ।

मनी लॉन्ड्रिंग होती क्या है ?
आमतौर देखा गया है कि कुछ लोग अपनी इंकम , उसका स्त्रोत छिपाने, और टैक्स सेविंग आदि के लिए गलत रास्तों का प्रयोग करते हैं। मनी लॉन्ड्रिंग भी टैक्स बचाने, काले धन को छुपाने , आय का जरिया नहीं बताने और काले धन को सफेद करने की एक गैरकानूनी प्रक्रिया है। दुनियाभर में कई गिरोह मनी लॉन्ड्रिंग के धंधा चलाते हैं।इधर मनी लॉन्ड्रिंग का उपयोग आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए भी होने लगा है।
यह भी पढ़ें RAIPUR NEWS: कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान जेबकतरों ने मारा नेताओ का पर्स, पैसे मोबाइल ,जूते तक चोरी












Click it and Unblock the Notifications