RAIPUR NEWS: कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान जेबकतरों ने मारा नेताओ का पर्स, पैसे मोबाइल ,जूते तक चोरी

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस पार्टी के विरोध प्रदर्शन के दौरान चोरी की घटना घटी है।

रायपुर, 05 जुलाई। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस पार्टी के विरोध प्रदर्शन के दौरान चोरी की घटना घटी है। दरअसल शुक्रवार को रायपुर अंबेडकर चौक में देश में बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस पार्टी के नेता प्रदर्शन कर रहे थे,इसी दौरान वहां उपस्थित कई नेताओं के सामान चोरी हो गए।

PCC1

मिली जानकारी के मुताबिक प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस नेताओं के पर्स,जूते,मोबाइल समेत पैसे चोरी होने की शिकायत पुलिस को मिली है। जिन नेताओ का नुकसान हुआ है ,उनमे रायपुर ग्रामीण के जिला अध्यक्ष ऊधो वर्मा भी शामिल थे,जिनकी जेब से चोरों ने 50 हजार नगदी रुपए पार के दिए।

इतना ही नहीं बताया जा रहा है कि प्रदर्शन के दौरान एक पत्रकार का पहचान पत्र और नेता नेता का मोबाइल भी चोरी हो गया।कांग्रेस इस प्रदर्शन में जेब कतरे का घुस आना पुलिस की सतर्कता पर भी सवाल खड़े कर रहा है क्योंकि इस प्रदर्शन में सीएम भूपेश बघेल समेत कई बड़े नेता शामिल हुए थे।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में ईडी की कार्रवाई:रायपुर समेत कई शहरों में छापा, सर्राफा कारोबारी आये जद में

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+