ईमानदारी की मिसाल: सड़क पर मिला 45 लाख से भरा बैग, पुलिस कांस्टेबल ने किया विभाग में जमा

अगर आज के दौरे में किसी को में लाखों रुपयों से भरा बैग आ जाए तो वह उसे झट से लकप लेगा,लेकिन रायपुर के पुलिसवाले का ईमान कायम था। छत्तीसगढ़ की राजधनानी रायपुर के एक कांस्टेबल ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है।

रायपुर, 24 जुलाई। अगर आज के दौरे में किसी को में लाखों रुपयों से भरा बैग आ जाए तो वह उसे झट से लकप लेगा,लेकिन रायपुर के पुलिसवाले का ईमान कायम था। छत्तीसगढ़ की राजधनानी रायपुर के एक कांस्टेबल ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है। उसने रुपयों भरे बैग की सूचना विभाग के अधिकारियों को दी। रुपयों से भरे बैग भी जांच के लिए सौंपे जाने के बाद ईमानदार पुलिसकर्मी को सम्मानित किया जायेगा।

gf

शनिवार को रायपुर ट्रैफिक पुलिस में कार्यरत आरक्षक नीलाम्बर सिन्हा सुबह एयरपोर्ट के करीब सड़क पर तैनात थे। थोड़ी देर पश्चात् नाश्ता करने हवाई अड्डे से माना कैम्प जा रहे थे। इसी दरमियान उन्हें एक एक व्यक्ति मिला, उसने कहा कि राय पब्लिक स्कूल के पास सड़क में एक लावारिस बैग पड़ा है। निलांबर वहां पहुंचे, तो एक सफेद रंग का बैग लावारिस हालत में पड़ा हुआ था । उसके पास ही खड़े ऑटो के साथ खड़े लोग बैग से कुछ निकालने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन पुलिस वाले को देखकर भाग गए ।

आरक्षक जब बैग के पास पहुंचा, तो उसने देखा कि बैग के भीतर 2000 और 500 के बंडलों में नोटों की गड्डियां रखी हुई थी । आरक्षक नीलांबर ने तुरंत जानकारी बड़े अधिकारियों को दी और तत्काल वहां से रवाना होकर बैग पुलिस कंट्रोल रूम में जमा करवाया। बैग की जांच करने पर पता चला कि उसने 45 लाख रुपए थे । आरक्षक का कहना है कि बैग के करीब खड़े ऑटो वाले ने इसमें से एक बंडल निकाल लिया है। अब पुलिस उस ऑटो वाले की तालाश कर रही है।इसके साथ ही बैग से संदर्भ में जांच आगे बढाए जाने के अलावा IG और एसएसपी ने आरक्षक नीलांबर सिन्हा को ईनाम देने की घोषणा की है।

यह भी पढ़ें 14 साल की लड़की के पेट मे हैं बच्चा,छत्तीसगढ़ हाइकोर्ट ने दी गर्भपात की अनुमति,जानिए मामला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+