बिलासपुर हत्याकांड:मृतक नेता को कांग्रेस ने नहीं माना पदाधिकारी, BJP ने बताया बेशर्मी की पराकाष्ठा

बिलासपुर हत्याकांड:मृतकको कांग्रेस ने नहीं माना पदाधिकारी, BJP ने बताया बेशर्मी की पराकाष्ठा

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में बुधवार को दिनदहाड़े हुई कांग्रेस नेता की हत्या के मामले में सियासत देखने मिल रही है। प्रदेश में कानून व्यवस्था बेलगाम होने के विपक्ष के आरोपों के बीच छत्तीसगढ़ कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी को आपराधिक घटना पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। मृतक कांग्रेस का पदाधिकारी नहीं था।

sanju tripathi.jpg

सुशील आनंद शुक्ला ने अपने बयान में यह भी कहा है कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार अपराधों पर पूर्ण नियंत्रण के लिये काम कर रही है। बीजेपी की तरफ से घटना विशेष के आधार पर पूरे राज्य के कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करना गलत है। इधर कांग्रेस पार्टी की तरफ से जारी बयान पर भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी ने कांग्रेस की प्रतिक्रिया पर हैरानी और आक्रोश जताते हुए कहा है कि कांग्रेस नेता की हत्या के बाद कांग्रेस पार्टी ही उनसे किनारा कर रखी है, उन्हें पहचानने से इंकार कर रही है। यह किसी भी राजनीतिक दल के कार्यकर्ता के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

अमित ने कहा संजू त्रिपाठी के फेसबुक प्रोफाइल पर आज भी लिखा हुआ है कि वह कांग्रेस के महामंत्री हैं कांग्रेस के सारे बड़े नेताओं के साथ उनकी फोटो है षड्यंत्रकारी कांग्रेस का बस चलता तो फेसबुक से उनके फोटो भी डिलीट करवा देती और उनका फेसबुक प्रोफाइल भी बदलवा देती, लेकिन शायद उनके पास पासवर्ड नहीं है। अपने कार्यकर्ता की जघन्य हत्या होने पर शर्म महसूस करने की जगह कांग्रेस अपने ही कार्यकर्ताओं को ना पहचान कर कार्यकर्ताओं को शर्मसार कर रही है।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ सरकार,राजभवन और कानूनी पचड़े में फंसकर रह गया आरक्षण, विधानसभा चुनाव तक होगा बहाल ?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+