2000 का नोट बंद होने पर CM भूपेश बोले, जब बंद ही करना था, तो छापा क्यों? इसे कहते हैं थूककर चाटना
Bhupesh Baghel: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि लोगो का अब करेंसी का विश्वास खत्म हो गया है। 2000 रुपए का नोटबंद करना था, तो लाखों रुपए खर्च करके छापा क्यों था।

Bhupesh Baghel on 2000 Note: भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को 2000 रुपये के नोट को सितंबर, 2023 के बाद चलन से बाहर करने की घोषणा कर दी है. इसे लेकर कांग्रेस पार्टी की तरफ से तीखी प्रतिक्रिया सामने आ गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 2000 रुपये के नोट को चलन से बाहर करने पर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। सीएम भूपेश बघेल ने शनिवार को कहा कि इसे थूक कर चाटना कहते हैं।
2000 का नोट बंद किये जाने निंर्णय पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस थूककर चाटना कहते हैं। उन्होंने कहा कि कहते थे कि इसमें चिप लगा है, इससे काला धन खत्म होगा ,किंतु काला धन तो खत्म नहीं हुआ, ये नोट का अस्तित्व ही समाप्त किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आखिर दो हज़ार का नोट क्यों बंद किया गया ? इसके फायदे क्या हैं ? यह हम आरबीआई से पूछना चाहते हैं।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि लोगो का अब करेंसी का विश्वास खत्म हो गया है। 2000 रुपए का नोटबंद करना था, तो लाखों रुपए खर्च करके छापा क्यों था। उन्होंने पूर्व सीएम रमन सिंह पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा जो गाहे-बगाहे बयान देते हैं, मीडिया सवाल पूछना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि रमन सिंह ट्वीट कर रहे है कि प्लास्टिक के चावल बांट रहे हैं,जबकि राज्य सरकार केंद्र सरकार के आदेश पर फोर्टी फाइड राइस दे रही है। इसके साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नेजानकारी दी कि 25 मई को दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बैठक ले रहे हैं, संभवतः कर्नाटक के बाद छत्तीसगढ़ और अन्य राज्यों के चुनाव पर मंथन होगा।
यह भी पढ़ें CM भूपेश बघेल करेंगे महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क कुर्मीगुंडरा का लोकार्पण












Click it and Unblock the Notifications