रायपुरः पूजा करने आता था पुजारी फिर महिला के साथ बनाने लगा शारीरिक संबंध और कर दी तीन लोगों की हत्या
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार में हुए ट्रिपल मर्डर का खुलासा करत हुए पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, अवैध संबंध के कारण पति-पत्नी और उनके 16 वर्षीय बेटे की हत्या की गई थी। गिरफ्तार आरोपितों के पास से हत्या में इस्तेमाल हुए हथियार, कपड़े और बाइक बरामद की गई है। पुलिस ने तीनों आरोपितों को कोर्ट में पेश किया। इसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है।

पूजा करने आता था हत्यारोपी
प्राप्त जानकारी के मुताबिक छेरकाडीह के रहने वाले यशवंत साहू, उनकी पत्नी महेश्वरी साहू और बेटे देवेंद्र साहू को बीते शनिवार मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस जब मामले की जांच करने के लिए मौके पर पहुंची तो पता चला कि जारा गांव का रहने वाला रविशंकर शुक्ला पूजा-पाठ के लिए उनके घर पर आता था। इसी दौरान उसकी मुलाकात पत्नी महेश्वरी साहू से हो गई। धीरे-धीरे उनके बीच अवैध संबंध बनने लगे।

पति को पत्नी ने अवैध संबंध के बारे में बताया
अवैध संबंधों का फायदा उठाकर आरोपित रविशंकर ने महेश्वरी को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। परेशान होकर महेश्वरी ने सारी बात अपने पति यशवंत साहू को बता दी। इसके बाद पंचायत बैठी और उसने रविशंकर को समझाइश दी कि वह महिला से दूर रहेगा। बावजूद इसके रविशंकर मिलने और संबंध बनाने के लिए दबाव बनाता। लेकिन महेश्वरी ने मना कर दिया।

पुलिस ने तीनों आरोपित को किया गिरफ्तार
इन सबसे आक्रोशित रविशंकर ने पिता-पुत्र को मारने की साजिश रची। इसमें उसने अपने दोस्त ग्राम गातापार के दुर्गेश वर्मा और नेमीचंद ध्रुव को भी शामिल किया। इसके बाद 11 अप्रैल की रात करीब साढ़े 11 बजे व यशवंत साहू के घर में घुसे। वहां यशवंत और उसके बेटे पर फरसी से वार कर मार डाला। दोनों की चीख सुनकर महेश्वरी बाहर निकली तो आरोपित उसकी भी हत्या कर फरार हो गए।












Click it and Unblock the Notifications