छत्तीसगढ़ चुनाव, 113 क्रिमिनल, 213 करोड़पति प्रत्याशी

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में इस बार कुल 983 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं। इनमें से करोड़पति उम्मीदवारों की संख्या 213 (22 प्रतिशत) है, वहीं 427 (43 प्रतिशत) उम्मीदवार ऐसे हैं जिन्होने अपनी सम्पत्ति की घोषणा नहीं की है । खास बात ये हैं कि कुल उम्मीदवारों में से 327 (33 प्रतिशत) लोगों ने ही इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल किया है।
भाजपा के लिए महत्वपूर्ण प्रदेश माने जा रहे छत्तीसगढ़ में कुल उम्मीदवारों का आठ प्रतिशत यानी 81 उम्मीदवार ही महिलाएं हैं। इन उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यता की बात करें तो इनमें से मात्र 329(33 प्रतिशत) उम्मीदवार ही स्नातक या उससे अधिक की शैक्षिक योग्यता रखते हैं।
उम्मीदवारों में अपराधियों की संख्या देखकर तो यही कहा जा सकता है कि लोकतंत्र की आड़ में ऐसे कई लोगों को जनता का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलता है, जो इसके बिल्कुल भी योग्य नहीं हैं। यहीं नहीं आने वाले लोकसभा चुनाव में भी ऐसे लोगों की संख्या कम नहीं होगी, अत: अब यह राजनीतिक पार्टियों का नैतिक दायित्व है कि वह खुद ही ऐसे लोगों को टिकट न दें।












Click it and Unblock the Notifications