Chhattisgarh Police: बिलखते बच्चे के सामने दुनिया छोड़ने चली थी मां, डायल 112 के जवान बने देवदूत
CG Police: तनावग्रस्त व्यक्ति के दिमाक में हमेशा नकारात्मक बातें तेजी से आने लगती हैं, और यही नकारात्म विचार गलत कदम उठाने के लिए मजबूर करते हैं। कुछ इसी तरह तनाव की शिकार महिला को नई जिंदगी देने का काम छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पुलिस जवानों ने किया है। जवानों की तत्परता से महिला की जान बच गई। इस घटना के बाद अब पुलिस जवानों के सराहनीय कार्य की तारीफ सीएम कार्यालय ने भी की हैं।

डिप्रेशन की शिकार होकर महिला ने उठाया यह कदम
आमानाका थाना क्षेत्र में एक महिला भी डिप्रेशन की शिकार होकर गलत कदम उठाने जा रही थी। इसके अलावा महिला का ससुराल वालों से झगड़ा भी हुआ था। महिला ने पुलिस की पूछताछ में यह बात स्वीकार किया। जिसके चलते महिला ने घर में ही दुपट्टे का फंदा बनाया और उसमें झुलने की कोशिश की। इस दौरान महिला की ढेड़ साल की बच्ची सामने बिलख रही थी। इस मामले की सूचना मिलते ही छत्तीसगढ़ पुलिस की डायल 112 में पेट्रोलिंग के जवानों ने महिला की सांस थमने से पहले ही उसे फंदा काटकर बचा लिया।

112 के जवानों की तत्तपरता ने बचाई महिला की जान
महिला की जान बचाने वाले भारतेंदु साहू और वाहन चालक लंबोदर पटेल ने बताया कि डायल 112 में सूचना मिली थी कि आमानाका थाना क्षेत्र के टाटीबंध इलाके में भारत माता स्कूल के पीछे एक निवास में एक महिला फंदा बनाकर फंखे से लटकने की कोशिश कर रही है। जिसे पड़ोस की महिलाओं ने देख लिया। उसने फोन करके इसकी जानकारी 112 को दी जिसके बाद पेट्रोलिंग टीम को यह पॉइंट दिया गया। जिसके बाद महिला के घर घुसकर उसे बाहर निकाला गया।

महिला की काउंसलिंग कर मायके वालों को दी गई सूचना
इन जवानों ने महिला के घर पहुंचकर फंदे में झूल रही महिला फंखे से उतारा, पूछताछ में यह बात सामने आई कि महिला काफी डिप्रेशन में थी और इसी वजह से उसने आत्महत्या करने का प्रयास किया था। इस घटना की सूचना महिला के मायके वालों को जयपुर में दे दी गई है। महिला काउंसलिंग की गई और उसे पुलिस विभाग द्वारा किसी भी प्रकार की मदद के लिए आश्वस्त कर घर भेजा गया।

तत्परता से कार्रवाई के लिए CMO ने की तारीफ
छत्तीसगढ़ के पुलिस प्रशासन की डायल 112 सेवा की शुरुआत ग्रामीण व शहरी इलाकों में तेजी से राहत पहुंचाने और अपराधों पर नियंत्रण के लिए की गई है। जवानों के इस प्रशंसनीय कार्य के लिए सीएमओ छत्तीसगढ़ व जनसंपर्क विभाग ने तारीफ की है। जनसंपर्क विभाग ने जवानों की तारीफ करते हुए ट्वीट कर कहा कि छत्तीसगढ़ पुलिस की सजगता से आज एक महिला की जान बच गई। आरक्षक भारतेंदु साहू और वाहन चालक लंबोदर पटेल की तत्परता से एक दुखद घटना टल गई। पुलिस के दोनों जवानों की जितनी प्रशंसा की जाए वह कम है।
यह भी पढ़ें,, Chhattisgarh: आदिवासी विधायक करेंगे तमिलनाडु का दौरा,आरक्षण के संबंध में करेंगे अध्ययन












Click it and Unblock the Notifications