Chhattisgarh News: भाजपा के शक्ति-वंदन कार्यक्रम को पीएम मोदी ने किया संबोधित, सीएम साय भी हुए शामिल

Chhattisgarh News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत को विकसित बनाने के लिए नारी शक्ति को ज्यादा-से-ज्यादा अवसर देना जरूरी है। भाजपा सरकार के चलते आज हर सेक्टर में महिलाओं के लिए नए रास्ते बन रहे हैं। जहां इंडी गठबंधन वालों की सरकार है। वहां महिलाओं पर उतना ही अत्याचार हो रहा है। पीएम मोदी बुधवार को भाजपा के महत्वाकांक्षी शक्ति वंदन कार्यक्रम में देशभर की मातृ-शक्ति को वर्चुअली संबोधित कर रहे थे। आज देश की पहली नागरिक राष्ट्रपति आदिवासी समाज में पैदा हुई एक बेटी हैं। लोकसभा में महिलाओं को आरक्षण की गारंटी दी थी पूरी हो चुकी। मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक से मुक्ति की गारंटी दी थी वो भी पूरी हुई।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार बहन-बेटियों की छोटी-छोटी समस्याओं को दूर करने में जुटी हुई है। हमने अभियान चलाए योजनाएँ बनाईं। सस्ते सेनेटरी पैड बनाने की योजना लाई। हमने मुफ्त टीकाकरण और गर्भवती को 5 हजार रुपए की मदद देने की योजना बनाई। आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 5 लाख की बीमा योजना लागू की। हर जगह बेटियों के लिए टॉयलट का निर्माण किया। गरीबों को जो घर दिए जा रहे हैं। रजिस्ट्री महिलाओं के नाम होती है। मोदी ने कहा कि महिलाओं के कल्याण के लिए बनाई गईं केंद्र की योजनाएं विपक्ष की राज्य सरकारें रोकती हैं। भाजपा महिलाओं के लिए एक और बड़ी योजना लेकर आई है। मोदी ने गांव की बहनों के लिए नमो ड्रोन दीदी योजना शुरू की है। इससे बहनों को ड्रोन पायलट की ट्रेनिंग दी जा रही है। इससे खेती आधुनिक होगी और बहनों को अतिरिक्त कमाई भी होगी। लेकिन केंद्र सरकार जो योजना बनाती है। इंडी गठबंधन वाली राज्य सरकारें उस पर रोक लगा देती हैं।

vishnudev say

प्रधानमंत्री मोदी ने प. बंगाल में 16 लाख से ज्यादा बहनों के लखपति दीदी बनने की चर्चा करते हुए कहा कि मुद्रा योजना से बिना गारंटी का कर्ज लेकर अपना बिजनेस शुरू करने वाली माताएं-बहनें हैं। सवा लाख करोड़ से ज्यादा पैसे बंगाल की बहनों को मिले हैं। पीएम किसान सम्मान निधि से भी देश की लगभग 3 करोड़ महिला किसानों को पहली बार पैसा मिला है। बहुत बड़ी संख्या में हमारी बहनें कारीगर हैं। इनके लिए पीएम विश्वकर्मा योजना है। इस पर 13 हजार करोड़ से ज्यादा खर्च किए जा रहे हैं। भाजपा सरकार का प्रयास गांव में रहने वाली बहनों को लखपति दीदी बनाने का है। हमने देश में तीन करोड़ बहनों को लखपति बनाने का लक्ष्य रखा है। जब गांव-गांव में काफी संख्या में लखपति दीदी होंगी तो उस गांव की तस्वीर और तकदीर बदल जाएगी। अभी तक देश में एक करोड़ से ज्यादा लखपति दीदी बनाने में हम सफल हो चुके हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 10 साल में स्व-सहायता समूहों को स्वरोजगार के लिए 8 लाख करोड़ की मदद बैंकों से दिलवाई है। इन समूहों की ताकत देखते हुए मैंने एक मीटिंग में कहा था कि ये राष्ट्र सहायता समूह है। इस राशि से महिलाओं ने खेती, कुटीर उद्योग, मछली पालन, शहद पालन, हस्तशिल्प में एक-से-एक काम किए हैं। संकट के समय बहनें आसानी से शिकायत कर सकें। इसके लिए महिला हेल्पलाइन बनाई गई हैं। इंडी अलायंस की राज्य सरकारें इसे लागू नहीं होने दे रही है। ऐसी महिला विरोधी सरकारें महिलाओं का कभी भला नहीं कर सकती है। मोदी ने कहा कि भारत की नारी शक्ति विकसित भारत का एक सशक्त स्तंभ है। नारी शक्ति की आर्थिक शक्ति बढ़े, इसके लिए बीते 10 साल में भाजपा सरकार ने लगातार काम किया है। जन-धन योजना के तहत करोड़ों बहनों के बैंक खाते खोले हैं। इन 10 साल में देश में सेल्फ हेल्प ग्रुप से जुड़ी महिलाओं की संख्या 10 करोड़ से पार हो गई है। मोदी ने कहा कि माफिया राज को ध्वस्त करने के लिए भी अब नारी शक्ति सन्नद्ध हो चुकी है। संदेशखाली ने सिखाया है कि बहन-बेटियों की बुलंद आवाज सिर्फ और सिर्फ भाजपा ही है। नारी शक्ति के आक्रोश का ये ज्वार संदेशखाली तक ही सीमित नहीं रहेगा। तुष्टीकरण और तोलाबाजों के दबाव में काम करने वाली सरकारें कभी भी बहन-बेटियों को सुरक्षा नहीं दे सकती है। दूसरी तरफ भाजपा की केंद्र सरकार है। जिसने बलात्कार जैसे संगीन अपराध के लिए फांसी की सजा तक की व्यवस्था की है।

प्रधानमंत्री मोदी ने पूरे देश को अपना परिवार बताते हुए कहा मेरी जान-पहचान नहीं थी। कंधे पर झोला लेकर भटकता हुआ एक नौजवान था। उस वक्त देश में जहाँ गया। वहाँ गरीब-से-गरीब परिवार ने मेरी चिंता की। आज मैं गरीबों और माताओं-बहनों के लिए जी-जान से कुछ करने के लिए लगा हुआ हूं। समर्पित भाव से लगा हुआ हूं। उसका कारण मैंने पूरे देश का परिवारभाव महसूस किया था। जेब में एक पैसा नहीं होता था, ना भाषा जानता था। मैं आज देशवासियों को बता रहा हूँ कि सालों तक परिव्राजक रहा। लेकिन मैं एक दिन भी भूखा नहीं रहा। इसीलिए मैं कहता हूं कि 140 करोड़ देशवासी, यह मेरा परिवार है। पीएम मोदी ने कहा कि यही माताएं, यही बहन-बेटियाँ कवच बनकर मोदी की रक्षा के लिए खड़ी हो जाती हैं। आज हर देशवासी खुद को मोदी का परिवार कह रहा है। आज देश का हर गरीब, हर किसान, हर नौजवान, हर बहन-बेटी कह रही है। मैं हूँ मोदी का परिवार। पीएम मोदी ने भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं को नारी वंदन के लिए गांव-गांव दौड़ लगाने के लिए बधाई भी दी।

उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रव्यापी शक्ति वंदन कार्यक्रम के मद्देनजर प्रदेशभर के सभी मंडलों में कार्यक्रम रखे गए। प्रदेश की राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शंकरनगर स्थित दुर्गा मैदान और प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने रामकुंड के रावण पट्टी में आहूत कार्यक्रम में शिरकत की।

मुख्यमंत्री साय ने अपने संबोधन में कहा कि हमारे देश में नारियों का प्राचीन काल से ही वंदन होता आ रहा है। महिलाओं की पूजा की जा रही है। हमारे शास्त्रों में भी कहा गया है। जहाँ नारियों की पूजा होती है। वहाँ भगवान स्वयं वास करते हैं। भगवान का नाम लेने से पहले भगवती का नाम आता है। सीता-राम, राधा-कृष्ण, उमापति-महादेव। हमारे यहाँ शक्ति के लिए माता दुर्गा की पूजा करते हैं। बुद्धि के लिए माँ सरस्वती की पूजा करते हैं। धन-वैभव के लिए माँ लक्ष्मी की पूजा की जाती है। सीएम साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी भावना के साथ महिलाओं के सम्मान के लिए कई कार्य किए हैं। आज देश के सर्वोच्च पद पर राष्ट्रपति के पद पर आदिवासी समाज की महिला द्रौपदी मुर्मू विराजित हैं। यह महिलाओं के लिए बहुत बड़ी सम्मान की बात है। आज महिलाओं के नाम पर राशन कार्ड बनाए जा रहे हैं। लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में 33 फीसदी महिला आरक्षण करके महिलाओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित कर प्रधानमंत्री मोदी की सरकार ने महिलाओं का सम्मान बढ़ाया है। पंचायत में महिलाओं के लिए 50 फीसदी आरक्षण किया गया है। सीएम साय ने कहा कि महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की महिलाओं के खातों में जल्द ही 1000 रुपए प्रतिमाह सम्मान स्वरूप भेजा जाएगा। इसके पूर्व भाजपा की पूर्ववर्ती सरकार ने 15 वर्षों तक महिला स्व-सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं का सम्मान किया। भाजपा ही महिला की हितैषी एवं महिलाओं का सम्मान करने वाली पार्टी है। इस दौरान सीएम साय ने स्वच्छता दीदियों को सम्मानित किया और प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को चेक का वितरण किया। कार्यक्रम को कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप, विधायक पुरंदर मिश्रा और भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया। इस दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री किशोर महानंद, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ो अभियान के प्रदेश संयोजक अंजय शुक्ला, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा, मंडल अध्यक्ष खेलकर सहित काफी संख्या में पार्षद, शासकीय अधिकारी व भाजपाजन मौजूद थे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का राष्ट्रव्यापी शक्ति वंदन कार्यक्रम मातृ शक्ति को समर्पित है। पूरे देश में मातृ-शक्ति की सर्वाधिक चिंता देश के इतिहास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की है। जहाँ तक महिलाओं का विषय है। एक अलग-सा परिवर्तन देश की मातृ-शक्ति ने इन 10 वर्षों में अनुभव किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने सबसे पहले राशन कार्ड से लेकर सम्पत्ति के तमाम दस्तावेजों पर मातृ-शक्ति का नाम पहले आया।

सीएम देव ने कहा कि मातृ-शक्ति के लिए हमारी कई कल्याणकारी योजनाएँ हैं। सुदूर वनांचल से ग्रामीण परिवेश में रह रहीं। महिलाओं की तकलीफ को भाजपा की केंद्र सरकार ने अनुभव किया। इन गरीब परिवार की महिलाओं को उज्ज्वला गैस कनेक्शन दिया गया। गरीब परिवारों के हर घर में शौचालय निर्माण खुले में शौच की असहजता से मातृ-शक्ति को मुक्ति देने वाली योजना सिद्ध हुई है। सीएम देव ने दोहराया कि मोदी की गारंटी गारंटी के पूरा होने की गारंटी है। भाजपा जो कहती है। वह पूरा करके दिखाती है। इसके साथ ही महिलाओं के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएँ प्रधानमंत्री मोदी की सरकार चला रही है। ताकि छत्तीसगढ़ की बहनें भी बराबर होने की भावना से काम करें। सीएम देव ने प्रदेश की भाजपा सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनते ही प्रदेश की भाजपा सरकार ने जो वादे किए थे। उन वादों को अमल में लाना प्रारंभ कर दिया है। मुख्यमंत्री देव ने कहा कि लोकसभा चुनाव का शंखनाद होने जा रहा है। जिस तरीके से विधानसभा चुनाव में आप लोगों ने जो स्नेह, आशीर्वाद दिया। आगामी लोकसभा चुनाव में भी आपका यह स्नेह और आशीर्वाद प्रधानमंत्री के रूप में मोदी को तीसरा अवसर प्रदान करने के लिए चाहिए। कार्यक्रम को रायपुर शहर जिला भाजपा अध्यक्ष जयंती भाई पटेल ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री, प्रदेश महामंत्री जगदीश रोहरा, प्रदेश प्रवक्ता व विधायक राजेश मूणत, प्रदेश प्रवक्ता केदारनाथ गुप्ता, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल, छगन मूंदड़ा, मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, पार्षद दीपक, पार्षद अमर बंसल, आदि उपस्थित थे।

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आरंग विधानसभा क्षेत्र के मंदिर हसौद में शक्ति वंदन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा महिलाओं के सम्मान के लिए आगे रहती है और महिलाओं के हित में निर्णय लिए है। महिलाओं को केंद्र सरकार विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित करके उन्हें सशक्त बनाने का काम कर रही है। भाजपा ने महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान किया है। आज देश के सर्वोच्च पद राष्ट्रपति की पद पर द्रौपदी मुर्मू महिलाओं की गरिमा का प्रतीक है। भाजपा की सरकार ने महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं जैसे लोकसभा एवं विधानसभा में 33% महिला आरक्षण बिल हो या पंचायत में 50% का आरक्षण। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं के फलस्वरूप आज देश की महिलाएं पुरुषों के मुकाबले कदम से कदम मिलाकर चल रही है हर क्षेत्र में महिलाएं महत्वपूर्ण भूमिका अदा रही है।

शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत मंत्री रामविचार नेताम तेलीबांधा रायपुर शहर मंडल, मंत्री दयाल दास बघेल खरसारा मंडल, मंत्री टंकराम वर्मा पलारी में और लक्ष्मी राजवाड़े की बलोदा बाजार मंडल में, प्रदेश महामंत्री भारत लाल वर्मा डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र के लाल बहादुर नगर में, रामजी भारती डोंगरगढ़ में, माना में कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक मोतीलाल साहू, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत, महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री विभा अवस्थी, मिनी पांडे, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता रंजना साहू धमतरी के इनडोर स्टेडियम में, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक बोदरी नगर पंचायत में, आरंग विधानसभा के मंदिर हसौद में विधायक गुरु खुशवंत साहेब, जिलाध्यक्ष रायपुर ग्रामीण श्याम नारंग, दीपक बैस सहित प्रदेश भर के भाजपा पदाधिकारी, सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, विभिन्न स्थानों में शक्ति वंदन कार्यक्रम में शामिल हुए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+