छत्तीसगढ़: 6 IAS और 2 IPS की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी, देखिये सूची
छत्तीसगढ़ अधिकारियों के तबादले का सिलसिला जारी है। सोमवार शाम को छत्तीसगढ़ ने 6 आईएएस और 2 आईपीएस अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी कर दिए। मुख्यमंत्री कार्यालय के ऑफिशयल ट्विटर हेंडल से इस संबंध में जानकारी साझा
IAS and IPS New Posting: छत्तीसगढ़ अधिकारियों के तबादले का सिलसिला जारी है। सोमवार शाम को छत्तीसगढ़ ने 6 आईएएस और 2 आईपीएस अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी कर दिए। मुख्यमंत्री कार्यालय के ऑफिशयल ट्विटर हेंडल से इस संबंध में जानकारी साझा की गई है।

छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक उच्च शिक्षा विभाग के सचिव भुवनेश्वर यादव वाणिज्य और उद्योग विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। जबकि वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के विशेष सचिव हिमशिखर गुप्ता को सहकारिता विभाग योजना एवं आर्थिक सांख्यिकी ,20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग के विशेष सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसी प्रकार जनक प्रसाद पाठक ,विशेष सचिव ,जल संसाधन विभाग को सहकारी संस्थाए के रजिस्ट्रार के पद समेत खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
राज्य शासन द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी।#IasTransferCG#Chhattisgarh pic.twitter.com/I5rllnXgMA
— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) November 28, 2022
सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के मुताबिक पंजीयक ,फर्म्स एवं संस्थाएं तथा खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण का जिम्मा रहे सत्यनारायण राठौर को खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण के संचालक पद से मुक्त करते हुए संचालक , स्थानीय निधि एवं संपरीक्षा का प्रभार सौंपा गया है। वह पंजीयक ,फर्म्स एवं संस्थाएं के तौर पर अपनी सेवा जारी रखेंगे।
इसी तरह सरकार ने अनुराग पांडेय, संचालक , स्थानीय निधि एवं संपरीक्षा , विशष सचिव, वाणिज्य एवं उद्योग विभाग को अस्थाई तौर पर विशेष सचिव जल संसाधन विभाग और राजस्व एवं प्रबंधन विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है। इसके अलावा गौरव कुमार सिंह, संयुक्त सचिव ,पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को राज्य ग्रामीण औद्योगिक पार्क विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
राज्य शासन द्वारा भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी।#IPSTransferCG#Chhattisgarh pic.twitter.com/Uz4HJ8ZL3e
— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) November 28, 2022
आईएएस अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के अलावा गृह विभाग में भी परिवर्तन किये गए हैं। गृह विभाग की तरफ से सोमवार शाम जारी आदेश के मुताबिक महासमुंद के एसपी भोजराम पटेल का ट्रांसफर 15 वी वाहिनी ,छत्तीसगढ़ सशत्र बल ,बीजापुर में कर दिया गया है। उनके स्थान पर अब धर्मेंद्र सिंह छवई महासमुंद के एसपी होंगे। छवई ,पुलिस अधीक्षक रेल थे।
यह भी पढ़ें स्वामी रामदेव के खिलाफ छत्तीसगढ़ महिला आयोग में शिकायत, इधर योगगुरु ने मांगी माफ़ी ,जानिये मामला












Click it and Unblock the Notifications