Chhattisgarh: मंत्री जयसिंह ने किया अपनी ही पार्टी के सर्वे को ख़ारिज ,जानिए मामला
Jaisingh Agrawal छत्तीसगढ़ में चुनाव से एक साल पहले भूपेश बघेल सरकार के मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ बागी तेवर दिखाएं हैं। छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभार
Jaisingh Agrawal छत्तीसगढ़ में चुनाव से एक साल पहले भूपेश बघेल सरकार के मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ बागी तेवर दिखाएं हैं। छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया पर तीखा तंज कसते हुए पार्टी के सर्वे उठायें हैं। इधर भाजपा ने कांग्रेस की कलह पर चुटकी ली है।

दरअसल मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने विधायकों की परफॉर्मेंस को लेकर तैयार की गई छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया की सर्वे रिपोर्ट पर सवाल उठाते हुए कहा है कि वह ऐसी किसी सर्वे रिपोर्ट को नहीं मानते हैं। मंगलवार को एक मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने अपने एक बयान में कहा कहा कि विधायकों का परफार्मेंस कैसे तय होगा? मुझे पीएल पुनिया जी के सर्वे के बारे में कोई जानकारी नहीं हैं, यह सर्वे किससे करवाया गया,यह हमें नहीं पता है। अग्रवाल ने कहा कि यदि ख़राब परफॉर्मेंस से की रिपोर्ट मेरे संदर्भ में होगी, तो मुझे उस रिपोर्ट की आवश्यकता नहीं. मैं ऐसी किसी सर्वे रिपोर्ट को नहीं मानता हूं। गौरतलब है कि पिछले दिनों छत्तीसगढ़ के कांग्रेस विधायकों के परफॉर्मेंस पर प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने एक सर्वे करवाया था। इसके अतिरिक्त कांग्रेस के पुनिया ने कांग्रेस के पराजित विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करके पार्टी वर्कर्स से मिलकर बातचीत की और रणनीति बनाई थी।
इधर भाजपा प्रवक्ता और पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने जयसिंह अग्रवाल के बयान का वीडियों पोस्ट करते हुए ट्विट किया कि कांग्रेस में कोई किसी की नही सुनता!
राहुल गांधी ने कहा था कि ढाई साल बाद कुर्सी छोड़ देना, टी एस सिंहदेव को दे देना,लेकिन भूपेश बघेल नहीं माने,अब पीएल पुनिया के सर्वे को जयसिंह अग्रवाल मानने से इंकार कर रहे हैं। भारीभरकम जनादेश संभाल नही पा रहे हैं कांग्रेसी,कलह मची है..चला चली की बेला है।
इसके अलावा छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के विधायकों की परफॉर्मेंस पर आई सर्वे रिपोर्ट पर प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया द्वारा की गई टिप्पणी को भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता ने कांग्रेस की फूट का प्रत्यक्ष प्रमाण माना है। श्री गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस के मंत्री अपने प्रदेश प्रभारी की ही बात से सहमत नहीं है इस बात ने स्पष्ट कर दिया है कि कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पूनिया जी की बात कोई नहीं सुनता वह महज नाम के प्रभारी हैं असल में छत्तीसगढ़ में किसी और की चलती है। गुप्ता ने कहा हैरानी की बात है कांग्रेस के मंत्री सार्वजनिक रूप से अपने प्रदेश प्रभारी की बात से असहमति जता रहे हैं पीएल पुनिया को छत्तीसगढ़ प्रदेश का प्रभारी का दायित्व छोड़ देना चाहिए, क्योंकि जब उन्हीं के मंत्री उनकी बात नहीं मानते उनकी बातों को खारिज कर रहे हैं सार्वजनिक रूप से उनका अपमान कर रहे हैं तो केवल नाम के लिए प्रभारी बने रहने का क्या फायदा।












Click it and Unblock the Notifications