कार्तिक पूर्णिमा: छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल ने खारुन नदी में लगाई डुबकी, कार्तिक पुन्नी मेला की दी बधाई
कार्तिक पूर्णिमा: छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल ने खारुन नदी में लगाई डुबकी, कार्तिक पुन्नी मेला की दी बधाई
Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel holy dip In Kartik Poornima: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर रायपुर के महादेव घाट पर खारुन नदी में पवित्र स्नान किया है। इसकी तस्वीरें भी सीएम भूपेश बघेल ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की है। खारुन नदी में डुबकी लगाते हुए तस्वीरें शेयर कर सीएम भूपेश बघेल ने लिखा, ''आज कार्तिक पुन्नी के अवसर पर सुबह रायपुर के महादेव घाट पहुंचकर खारून नदी में कार्तिक पूर्णिमा स्नान कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। सभी प्रदेशवासियों को कार्तिक पुन्नी मेला की बधाई और शुभकामनाएं।''
Recommended Video

अपने एक अन्य ट्वीट में सीएम भूपेश बघेल ने लिखा,''कार्तिक पुन्नी के अवसर पर प्रातः कार्तिक स्नानकरने के उपरांत नदीतट पर स्थित ऐतिहासिक हटकेश्वर महादेव मंदिर में महादेव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की और प्रदेश के विकास के लिए प्रार्थना की। हर हर महादेव!''
न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए भूपेश बघेल ने लिखा, ''आज कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर डुबकी लगाकर पूजा अर्चना की। यहां हजारों की तादात में आने वाले सभी श्रद्धालुओं को कार्तिक पूर्णिमा की बधाई।''
हिंदू कैलेंडर के मुताबिक कार्तिक मास आज समाप्त हो जाएगा। इस महीने को सभी चंद्र महीनों में सबसे पवित्र महीना माना जाता है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार कार्तिक आठवां चंद्र मास है और इस महीने की पूर्णिमा को कार्तिक पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। इस साल कार्तिक पूर्णिमा 8 नवंबर मंगलवार को आज मनाई जा रही है। देश के अलग-अलग हिस्सों में, पूर्णिमा के दिन को हिंदू कैलेंडर में अलग-अलग नामों से जाना जाता है जैसे पूर्णिमा, पूनम, पूर्णमी और पूर्णिमासी। वैष्णव परंपरा में कार्तिक मास को दामोदर मास के नाम से जाना जाता है। दामोदर भगवान कृष्ण का नाम है।
कार्तिक महीने के दौरान हर दिन सूर्योदय से पहले गंगा और अन्य पवित्र नदियों में या घर में स्नान किया जाता है। कार्तिक महीने के दौरान पवित्र डुबकी की रस्म शरद पूर्णिमा के दिन शुरू होती है और कार्तिक पूर्णिमा पर समाप्त होती है।












Click it and Unblock the Notifications